अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

Maharashtra: महिंद्रा समूह ने महाराष्ट्र में शुरू की 'ऑक्सीजन ऑन व्हील्स
  • 151040748 - BHAGWATI DILIP SHUKLA 0 0
    02 May 2021 13:21 PM

महाराष्ट्र के मुम्बई जिले में : कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण पैदा हुई ऑक्सीजन की जबर्दस्त कमी के मद्देनजर महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने शनिवार को 'ऑक्सीजन ऑन व्हील्स' परियोजना की शुरुआत की। इसके तहत उत्पादन संयंत्रों से ऑक्सीजन को अस्पतालों और घरों तक पहुंचाया जाएगा। समूह की इरादा इस योजना का विस्तार पूरे देश में करने का है। आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर कहा कि मृत्युदर में कमी के लिए आज ऑक्सीजन अहम है। समस्या ऑक्सीजन का उत्पादन नहीं है, बल्कि उत्पादन संयंत्रों से अस्पतालों और घरों तक उसका परिवहन है। महिंद्रा लाजिस्टिक्स के जरिये लागू परियोजना ऑक्सीजन ऑन व्हील्स से हम इस फासले को पाटने की कोशिश कर रहे हैं।' उन्होंने कहा कि 'ऑक्सीजन ऑन व्हील्स' के तहत ऑक्सीजन उत्पादकों को अस्पतालों व घरों से जोड़ने के लिए स्थानीय मार्गों पर ट्रकों का इस्तेमाल किया जाता है। एक ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया है और भंडारण स्थल की पूर्ति स्थानीय रीफिलिंग प्लांट से की जाती है। आनंद महिंद्र ने कहा कि मैंने मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से वादा किया था और सिर्फ 48 घंटे में महिंद्रा की टीम ने पुणे और चाकन में 20 बलेरो के साथ इस कार्यक्रम को शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि तत्काल आवश्यकता पर 13 अस्पतालों को 61 जंबो सिलेंडरों की आपूर्ति पहले ही की जा चुकी है। अगले 48 घंटों में 50 से 75 अन्य बलेरो के साथ मुंबई, ठाणे, नासिक और नागपुर में इस योजना को शुरू किया जा रहा है। इधर, कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए सुर कोकिला और भारत रत्‍‌न लता मंगेशकर ने महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में सात लाख रुपये दान किए हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इसके लिए उनका आभार जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लता ने ऐसा कर समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाया है। उन्होंने अन्य नागरिकों से भी कोरोना के खिलाफ अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की अपील की। गौरतलब है कि देश के अन्य राज्यों की तरह महाराष्ट्र में भी कोरोना संकट बहुत ही भयावह रूप ले चुका है। दिल्ली, उप्र सहित अन्य राज्यों की तरह यहां भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार बहुत तेज है। महाराष्ट्रा से युवराज शुक्ला की रिपोर्ट 15104078

Subscriber

188561

No. of Visitors

FastMail