EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कोरोना काल में घूमने के लिए परफेक्ट हैं महाराष्ट्र की ये जगहें
  • 151000001 - PRABHAKAR DWIVEDI 0 0
    30 Apr 2021 11:09 AM



महाराष्ट्र अरब सागर और पश्चिम घाट के लिए देशभर में लोकप्रिय है। साथ ही महाराष्ट्र में मुंबई, पुणे, लोनावला और नागपुर जैसे कई खूबसूरत शहर हैं, जो राज्य की खूबसूरती में चार चांद लगा जाते हैं। बॉलीवुड के लिए मशहूर मुंबई को महाराष्ट्र का दिल कहा जाता है। वहीं, इस शहर को देश की आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है। हालांकि, महाराष्ट्र में कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में पॉपुलर है। अगर आप भी समर सीजन में घूमने का प्लानिंग कर रहे हैं, तो महाराष्ट्र की इन शहरों की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं- माथेरान माथेरान एक हिल स्टेशन है। यह महाराष्ट्र राज्य में स्थित है। अगर आप घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो माथेरान जरूर जाएं। कम बजट में पैसा वसूल जगह है। माथेरान में 30 से अधिक लुकआउट पॉइंट है। जहां से आप आसपास के जगहों का दीदार कर सकते हैं। खंडाला अक्सर आपने हिंदी फिल्मों में खंडाला का नाम सुना होगा। यह खूबसूरत हिल स्टेशन है। लोनावला से इसकी दूरी महज 3 किलोमीटर है। यह हिल स्टेशन सह्याद्रि पहाड़ी पर स्थित है। यहां पर आप हाईकिंग का भी आनंद उठा सकते हैं। इसके लिए Duke’s Nose स्पॉट पर जा सकते हैं। गुहागर यह जगह रत्नागिरी में स्थित है। वीकेंड हॉलिडे के लिए यह परफेक्ट डेस्टिनेशन है। बहुत कम लोगों को गुहागर बीच के बारे में पता है। अल्फोंसो आम के लिए रत्नागिरी दुनियाभर में प्रसिद्ध है। हिंदी में इसे हापुस कहा जाता है। बहुत कम लोग यहां आते हैं। इसके लिए कोरोना काल में गुहागर बेस्ट डेस्टिनेशन है। राजमाची राजमाची एक किला है, जो लोनावला के नजदीक है। यहां से आप सह्याद्रि सीमा और Shirota जलप्रपात को देख सकते हैं। राजमाची पर ट्रैकिंग करना बेहद आसान है और किले की चोटी पर पहुंचने के लिए सिर्फ 40 मिनट ही लगते हैं। इसके लिए दो गुफाएं हैं। महाराष्ट्र से भगवती दिलीप शुक्ला की रिपोर्ट 151040478


Subscriber

188582

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना