EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कोरोनाकाल में क्यों इतना जरूरी हो गया है ऑक्सीमीटर
  • 151000001 - PRABHAKAR DWIVEDI 0 0
    28 Apr 2021 16:27 PM



आजकल न्यूज़ और इंटरनेट पर कोरोना, ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ ही एक और चीज़ के बारे में बहुत सुनने को मिल रहा है और वो है ऑक्सीमीटर। तो आखिर क्या है यह उपकरण, कैसे काम करता है ये? और कोरोना काल में क्यों इतना जरूरी हो गया है यह, जानेंगे इन सबके बारे में आज यहां। क्या है ऑक्सीमीटर? ऑक्सीमीटर ब्लड में ऑक्सीजन लेवल चेक करने का छोटी सी मशीन है जो दिखने में किसी कपड़े या पेपर क्लिप के समान होती है। और सबसे अच्छी बात कि इसे कहीं भी कैरी किया जा सकता है। शायद इसी वजह से इसे पोर्टेबल ऑक्सीमीटर भी कहा जाता है। कैसे काम करता है यह उपकरण? ऑक्सीजन लेवल चेक के लिए इसे हांथ की किसी भी उंगली में फंसाएं। जांच के दौरान ऑक्सी मीटर में अपनी उंगली ठीक से सेट करें। क्योंकि ऐसा न करने पर रेडिंग गलत हो सकती है। ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन लेवल के साथ हार्ट बीट भी चेक करता है। कुछ एक सेकेंड के भीतर ही सारी जानकारी ऑक्सीमीटर के स्क्रीन पर शो होने लगती है। कितना ऑक्सीजन लेवल होना चाहिए? हेल्दी बॉडी का ऑक्सीजन लेवल 95 से 100 के बीच होता है। लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते यह 92, 90 तक भी आ जा रहा है। तो ऐसे में घबराने की जगह डॉक्टर्स से संपर्क करें। और जिस भी शहर में हैं वहां ऐसे अस्पताल की खोजबीन शुरू कर दें जहां पर वेंटीलेटर और ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध है। कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को हर एक घंटे पर ऑक्सीमीटर द्वारा ऑक्सीजन लेवल की जांच करते रहना चाहिए। इसलिए जरूरी है घर में ऑक्सीमीटर कोरोना की गंभीर स्थिति को देखते हुए एक्सपर्ट ऑक्सीमीटर घर पर रखने की सलाह इसलिए दे रहे हैं जिससे लोग अपना ऑक्सीजन लेवल चेक करते रहें। और स्थिति गंभीर होने से पहले ही मरीज को अस्पताल में भर्ती करने के साथ ही इलाज भी हो सके। डॉ वीपी सिंह हार्ट एक्सपर्ट, मंजू नर्सिंग होम वाराणसी


Subscriber

188582

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना