EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

*सलूट तिरंगा*का छत्तीसगढ़ में विस्तार
  • 151132064 - VINOD KUMAR RAI 0 0
    08 Feb 2021 14:28 PM



*रायपुर।* सैल्यूट तिरंगा छत्तीसगढ़ इकाई की पहली बैठक आज दिनांक 7 फरवरी 2021 को पंडरी स्थित पल्स जिम में आहूत की गई। इस बैठक में सलूट तिरंगा छत्तीसगढ़ इकाई के तमाम पदाधिकारियों समेत विभिन्न जिलों से आए हुए पदाधिकारी और सदस्य भी उपस्थित थे। बैठक की शुरुआत सरस्वती संगीत क्लासेस छात्र-छात्राओं के देशभक्ति गायन से हुई। उभरती प्रतिभाओं ने अपने पेशकश से शमां बांध दी। सब लोग तिरंगा छत्तीसगढ़ पर्यावरण के संरक्षण के लिए भी कटिबद्ध है, इसलिए बैठक में सबसे पहले अतिथियों का पौधों से स्वागत किया गया। इस मौके पर सैल्यूट तिरंगा छत्तीसगढ़ की प्रदेश अध्यक्ष मेघा तिवारी ने सलूट तिरंगा के उद्योगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद प्रदेश पदाधिकारी और विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों और सदस्यों के बीच परीक्षा का आदान-प्रदान हुआ। इस बैठक में छत्तीसगढ़ में सलूट तिरंगा के विस्तार के बारे में चर्चा की गई। आगामी 3 माह के भीतर प्रदेश के विभिन्न जिलों में संगठन के मजबूत विस्तार का संकल्प लिया गया। इस बैठक में सलूट तिरंगा छत्तीसगढ़ की अध्यक्ष मेघा तिवारी, प्रदेश महामंत्री विनोद कुमार राय, प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) डॉ स्मिता पांडे, प्रदेश अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) विनय पांडे, प्रदेश सचिव दीपक श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) मोनीता साहू, राजनांदगांव जिले से लता तिवारी एवं उनके साथी उपस्थित थे। सलूट तिरंगा छत्तीसगढ़ की इस पहली बैठक में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता उमा धोते, तनुश्री दास, छत्तीसगढ़ी फिल्मों के अभिनेता एवं चित्रकार विनोद पांडा धामेजानी, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ आभा मुदलियार, किरण स्वामी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं व्यवसायी गोल्डी जैन, सरस्वती संगीत क्लासेज के संचालक विनय गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र जैन, माया डोंगरे, पल्स जिम के मैनेजर मनोज यादव आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन एक्टर विनोद पांडा धामेजानी ने किया।


Subscriber

188672

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना