EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

रायपुर क्षेत्र में किसानों ने बैठक कर रैली निकाली
  • 151113047 - JAYLAL NAGAR 0 0
    02 Feb 2021 16:18 PM



फ़ास्ट न्यूज इंडिया/राजस्थान झालावाड़ जयलाल नागर:- राजस्थान झालावाड़ के रायपुर में भारतीय किसान संघ तहसील रायपुर के तत्वधान में आज तहसील अध्यक्ष मनोहर लाल की रायपुर कृषि उपज मंडी मैं बैठक कर वाहन रैली के माध्यम से नारेबाजी करते हुए कस्बे के विभिन्न मार्गो से होते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे और तहसीलदार महोदय को मुख्यमंत्री के नाम 4 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष रघुनाथ सिंह सवावत ने बताया कि शीत लहर से गत दिनों में किसानों की 90% फसलें नष्ट हो गई हैं जो धनिया चना मसूर सरसों कलौंजी में नष्ट हुई है जिसकी शासन और प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र खराबे का सर्वे करवाकर उचित आकलन किया जाए ताकि किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा क्लेम व मुआवजा का लाभ दिलवाया जा सके । जिला प्रचार प्रमुख मुकेश मेहर ने बताया कि खरीफ 2020 का मुआवजा व प्रधानमंत्री फसल बीमा अभी तक किसानों को नहीं मिला है अतः सरकार से मांग की गई हैं कि जल्द से जल्द किसानों को लाभ दिलवाई जाए l जिला युवा प्रमुख महेश मेहर ने बताया कि वर्तमान में चल रही पटवारियों की हड़ताल को लेकर राज्य सरकार को उनकी वास्तविक मांगों को लेकर जल्द से जल्द वार्ता कर हड़ताल को खत्म करना चाहिए ताकि किसानों को आ रही समस्याओं का शीघ्र निवारण हो सके और शीत लहर से प्रभावित क्षेत्रों का शीघ्र आकलन किया जा सके । तहसील मंत्री भूपेंद्र पाटीदार ने बताया है की लहसुन, मसूर, प्याज, कई प्रकार के रोगों से प्रभावित फसलों का शीघ्र आकलन करने की मांग की । जिला सहकारिता प्रमुख पूरी लाल दांगी ने बताया कि समय रहते हैं किसानों की उक्त मांगों को शीघ्र से शीघ्र निवारण किया जाए नहीं तो भारतीय किसान संघ अपने आगामी रणनीति तहसील कार्यालय का घेराव व जिला मुख्यालय पर महापड़ाव डालेगा । धरना प्रदर्शन में मुकेश दांगी, घनश्याम, शफीक बालचंद, शोभाराम, योगेंद्र पाटीदार , भवानीरामजी ,राम गोपाल पाटीदार ,शिवनारायण विक्रम सिंह, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे ।


Subscriber

188672

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना