EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हादसा:मोटर मार्केट में लगी आग गैस सिलेंडरों से भड़क
  • 151126609 - ANKUSH NAGAR 0 0
    11 Nov 2020 10:49 AM



राजस्थान के कोटा जिले के अंतर्गत एयरपोर्ट के सामने स्थित मोटर मार्केट के कबाड़ की कारों के गोदाम में मंगलवार देर रात अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि लगभग 2 दर्जन से अधिक कार जलकर खाक हो गईं। हालांकि समय पर सूचना मिलने से करीब 175 कारों को बचा लिया गया है। घटना रात करीब 3 बजे की है, 3.30 के बाद सूचना अग्निश्मन विभाग को लगी। मौके पर पहुंची 5 दमकलों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग क्यों लगी, इसका कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है। गनीमत रही कि अाग लगने की सूचना समय पर मिल गई वरना रिहायशी इलाके में भी अाग लग सकती थी। ऐसा हाेता ताे जान-माल का बड़ा नुकसान हाे सकता था। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल यह गाेदाम किसका है, ये भी पता नहीं लगा है। आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। सहायक अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र गौतम ने बताया कि एयरपोर्ट के सामने स्थित मोटर मार्केट के गार्ड ने सुबह लगभग 3.30 से 3.45 बजे के बीच आग लगने की सूचना दी। इस पर 3:45 बजे सब्जी मंडी फायर स्टेशन से एक दमकल मौके पर भेजी गई। इसके बाद एक-एक कर दो दमकल और भेजी गई। लगभग 2 घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। देखे कोटा से अंकुश नागर की रिपोर्ट 151126609


Subscriber

188675

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना