EPaper SignIn

ब्यूरोक्रेसी:निरंजन आर्य पहले ऐसे सीएस बने, जिनके
  • 151126609 - ANKUSH NAGAR 0



राजस्थान के जयपुर जिले के अंतर्गत भारतीय प्रशासनिक सेवा 1989 बैच के अफसर और अतिरिक्त मुख्यसचिव वित्त निरंजन आर्य के मुख्यसचिव बनते ही सचिवालय में सीनियर आईएएस अफसरों की भारी कमी हो गई है। पहली बार ऐसा हो रहा है, जबकि किसी मुख्यसचिव के अंडर में रोहित कुमार सिंह केवल एक ही अतिरिक्त मुख्यसचिव रह जाएंगे। रोहित कुमार सिंह भी उन्हीं के बैचमेट है, लेकिन सिविल लिस्ट में उनका नाम निरंजन आर्य के नीचे है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक साथ कई समीकरण को साधने के लिए निरंजन आर्य को ब्यूरोक्रेसी का बॉस बनाया है। निरंजन आर्य के सीएस बनते ही 1987 बैच की आईएएस वीनू गुप्ता, 1988 बैच के सुबोध अग्रवाल और 1989 बैच के राजेश्वर सिंह को सचिवालय से बाहर करना पड़ा। हालांकि रविशंकर श्रीवास्तव, गिरिराज सिंह और पीके गोयल पहले से ही सचिवालय से बाहर है। जबकि उषा शर्मा, नीलकमल दरबारी, वी श्रीनिवास और शुभ्रा सिंह पहले से ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली में सेवाएं दे रही है। आईएएस की वरिष्ठता सूची में निरंजन आर्य का 11वां नंबर हैं, लेकिन सरकार ने राज्य के 10 आईएएस अफसरों की वरिष्ठता लांघ कर निरंजन आर्य सीएस बनाया है। इसमें से 6 राजस्थान और 4 केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली हैं। देखे राजस्थान से जयलाल नागर की रिपोर्ट 151113047

Subscriber

173733

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात