EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कानपुर से भगाई गई लड़की की मंदिर में हुई शादी,
  • 151126013 - MOHAMMAD RAZA 0 0
    21 Oct 2020 14:26 PM



कानपुर से भगाई गई युवती की सोमवार को आजमगढ़ के रौनापार स्थित कालिका मंदिर में प्रेमी के साथ शादी करा दी गई। तीन दिन से युवती के परिजन थाने पर आकर जमे थे और लगातार पंचायत चल रही थी। तीन दिन की पंचायत के बाद दोनों परिवार प्रेमी युगल की शादी को लेकर राजी हो गए और पुलिस की मौजूदगी में दोनों का विवाह करवा दिया गया। प्रेमी युगल रिश्ते में बुआ-भतीजा लगते है। जिसके चलते ही परिजन विरोध में थे। कानपुर की रहने वाली एक युवती का रिश्ते में भतीजा लगने वाले युवक से काफी दिनों से प्रेम संबंध चल रहा था। प्रेमी रौनापार थाना क्षेत्र का रहने वाला है। दोनों में अक्सर ही फोन पर बातचीत होती रहती थी। कुछ दिनों पूर्व युवक युवती के घर कानपुर पहुंचा और उसे लेकर फरार हो गया। युवती के गायब होने पर परिजनों ने अपने स्तर से उसकी खोजबीन की। बाद में पता चला कि वह रौनापार थाना क्षेत्र में है। जिस घर में वह है, वह भी युवती के परिजनों के रिश्ते में ही हैं। इस सूचना पर युवती की मां, दादी व भाई तीन दिन पूर्व रौनापार थाने पर पहुंचे और पूरी बात बताई। इसके बाद पुलिस ने युवती को थाने पर बुलाया तो वह प्रेमी के साथ ही रहने की बात पर अड़ गई। तीन दिनों तक थाने में कई बार पंचायत हुई। अंतत: युवती के दबाव में आकर दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गए। सोमवार को कालिका मंदिर में पुलिस व दोनों परिवारों के साथ ही गण्यमान्य लोगों की मौजूदगी में प्रेमी युगल की शादी कराई गई।


Subscriber

188596

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना