EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

नगर निगम चुनाव-2020:भाजपा के 249 नाम तय, विधायकों
  • 151113047 - JAYLAL NAGAR 0 0
    19 Oct 2020 10:50 AM



राजस्थान शहरी सरकार के लिए भाजपा में दिनभर विधायकों और संगठन के बीच चले घमासान के बाद रविवार रात को पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। भाजपा संगठन ने भी प्रभावशाली नेताओं के टिकट को ज्यादा तव्वजो दी है। हारे हुए प्रत्याशियों को कम। संगठन का फोक्स ग्रेटर के टिकटों पर देखने को मिला और प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां व शहर अध्यक्ष राघव शर्मा की चली। भाजपा ने ग्रेटर नगर निगम के 150 वार्डों में प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि हेरिटेज में 99 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। वार्ड 63 सामान्य महिला पर प्रत्याशी घोषित नहीं किया। ग्रेटर नगर निगम में 10 पूर्व पार्षदों को टिकट दिया है और 5 पार्षदों के परिजनों व पदाधिकारी पर भी पार्टी ने विश्वास जताया है। हेरिटेज में 5 पूर्व पार्षदों, 2 पदाधिकारी व 1 वरिष्ठ जनसंघी कैलाश शर्मा को वार्ड 60 से टिकट देकर चौंकाया है। ग्रेटर में मेयर का चेहरा शील धाभाई जो पूर्व मेयर भी रह चुकी हैं सामने आया है जबकि हेरिटेज में मेयर का चेहरा मानी जा रही कुसुम यादव का टिकट काट दिया गया है। बात डिप्टी मेयर प्रत्याशी की करें तो हेरिटेज में मनीष पारीक (पूर्व डिप्टी मेयर) और ग्रेटर में भंवरसिंह राठौड़, मान पंडित व जितेंद्र श्रीमाली प्रमुख दावेदार में हैं। पहली बार भाजपा ने कुल 19 मुस्लिमों को प्रत्याशी बनाया है, जिसमें हेरिटेज में 16 और ग्रेटर में 3 प्रत्याशी उतारे हैं। देखे राजस्थान से जयलाल नागर की रिपोर्ट 151113047


Subscriber

188586

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना