EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सेक्टर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ जाम से मुक्ति दिल
  • 151042980 - MANORANJAN KUMAR JHA 0 0
    07 Oct 2020 09:47 AM



ग्रेटर नोएडा : सेक्टर-गामा दो के मुख्य द्वार पर स्वाह फाउंडेशन के सहयोग से आरडब्ल्यूए ने बड़े-बड़े गमलों में पौधे लगाए हैं। जिससे न केवल मुख्य द्वार की खूबसूरती बढ़ी है, बल्कि सड़क के बीचों-बीच गमले रखने से लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी। बता दें कि सेक्टर गामा दो से सटा हुआ यूपी रेरा का कार्यालय है। यहां एवरग्रीन मार्केट है। जहां बाहरी लोगों का भी आवागमन बड़ी संख्या में होता है। जिसकी वजह से सेक्टर के मुख्य द्वार पर जाम की स्थिति बनी रहती है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष हरीश कसाना ने बताया कि फाउंडेशन के सहयोग से गेट नंबर-एक से एवरग्रीन मार्केट तक सड़क के बीचोंबीच बड़े गमले रखकर उनमें पौधे लगाए गए हैं। इससे न केवल सेक्टर की खूबसूरती बढ़ गई है, बल्कि सेक्टर में लगने वाले जाम से भी छुटकारा मिलेगा। इस कार्य में फाउंडेशन के मनीष भाटी, हर्ष नागर, रिषभ त्रिपाठी, तेजवीर भाटी, मनोज गर्ग, चित्रा गुप्ता, उर्मिला शर्मा, पुनीत भाटी, नरेश, जयनाथ आदि लोगों हिस्सा लिया।


Subscriber

188491

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन