EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

टप्पल औद्योगिक शहर से पहले बसेगा राया हेरिटेज सिटी
  • 151042980 - MANORANJAN KUMAR JHA 0 0
    25 Sep 2020 10:01 AM



ग्रेटर नोएडा: जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट एवं फिल्म सिटी ने यमुना प्राधिकरण की प्राथमिकता बदल दी है। मास्टर प्लान फेज-दो में शामिल राया शहरी केंद्र को टप्पल शहरी केंद्र से पहले बसाया जाएगा। प्राधिकरण राया में जमीन क्रय करने का काम जल्द शुरू करेगा। राया को हेरिटेज सिटी के रूप में विकसित करने की योजना है, इससे फिल्मों के लिए अच्छी लोकेशन उपलब्ध होगी। यमुना प्राधिकरण फेज-एक में गौतमबुद्ध नगर एवं बुलंदशहर के अधिसूचित गांवों की जमीन अधिगृहीत कर शहर बसा रहा है। फेज दो के मास्टर प्लान में शामिल राया एवं टप्पल शहरी केंद्र को भी करीब एक साल पहले प्रदेश सरकार से मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन प्राधिकरण ने अभी इन केंद्रों को बसाने का काम शुरू नहीं किया है। टप्पल में औद्योगिक गतिविधियों को प्राथमिकता दी जाएगी। मथुरा-वृंदावन के नजदीक होने के कारण राया केंद्र को हेरिटेज सिटी के रूप में विकसित करने की योजना है। यह केंद्र 9366 हेक्टेयर में बसेगा। प्रदेश सरकार ने यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में फिल्म सिटी बनाने का फैसला किया है। राया हेरिटेज सिटी फिल्मों के लिए अच्छी लोकेशन साबित हो सकता है। यहां पार्क, पर्यटन स्थल, होटल, हाट, कुटीर उद्योग आदि को विकसित किया जाएगा। मथुरा वृंदावन आने वाले पर्यटकों को भी सैर सपाटे के लिए एक नई जगह मिलेगी। फिल्म सिटी के साथ बदले हालात को देखते हुए प्राधिकरण पहले राया हेरिटेज सिटी को विकसित करने की योजना पर काम कर रहा है। शहर बसाने के लिए जमीन क्रय करने का काम जल्द शुरू हो जाएगा। भूमि अधिग्रहण कानून की पेचीदगी को देखते हुए किसानों से सहमति के आधार पर जमीन क्रय की जा सकती है। प्राधिकरण क्षेत्र में फिल्म सिटी बसाई जा रही है। राया में हेरिटेज सिटी बसने से फिल्मों के लिए अच्छी लोकेशन की संभावनाएं और बढ़ जाएंगी। जमीन क्रय करने का काम जल्द शुरू होगा। डा. अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण


Subscriber

187540

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - नीट यूजी काउंसिलिंग के लिए 21 जुलाई से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन     जौनपुर - याचिकाकर्ता को धमकी देने में थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी और एक लेखपाल निलंबित     शामली - पति का जेठानी से अफेयर! पत्नी ने किया विरोध तो दहेज में मांगे पांच लाख     त्रिपुरा - त्रिपुरा की स्नेहा देबनाथ दिल्ली में लापता, 7 दिन पहले आखिरी बार मां से हुई थी बात     तमिलनाडु - तमिलनाडु में डीजल से भरी मालगाड़ी में लगी भीषण आग     दिल्ली - दिल्ली में खुशनुमा हुआ वेदर, NCR के कई इलाकों में झमाझम बारिश