दो भाइयों में जमीनी विवाद, युवक को मारी गोली
- 151114845 - DEVANAND SINGH
0
यूपी के बाँदा जनपद के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गुरौली सपहाई का मामला है। जहां पर दो भाइयों के बीच जमीनी विवाद को लेकर विवाद हो रहा था। उसी समय एक भाई के बेटे ने ट्रैक्टर से जुताई करवाने खेत की ओर जा रहा था,तभी दूसरे भाई के पुत्र ने छत से ट्रेक्टर ड्राइवर को गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया। पूरा मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गुरौली सपहाई का है। यहां के रहने वाले रामस्वरूप कुशवाहा और रामसागर कुशवाहा पुत्र अयोध्या कुशवाहा के बीच जमीनी विवाद को लेकर दरवाजे पर झगड़ा हो रहा था। उसी समय रामसागर के पुत्र विनय कुशवाहा ट्रेक्टर ड्राइवर सुरेंद्र कुमार शुक्ला पुत्र जगदीश प्रसाद शुक्ला उम्र 27 वर्ष को लिवाकर अपने खेत जुताई करवाने के लिए जा रहा था। उसी समय रामस्वरूप कुशवाहा के पुत्र अखिलेश कुशवाहा ने छत से गोली मार दिया। जिसमें गोली लगने के बाद सुरेंद्र कुमार शुक्ला गम्भीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बबेरु कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ला मय फोर्स के साथ घायल युवक सुरेंद्र कुमार शुक्ला को बबेरु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों के द्वारा उपचार करने के बाद गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देखे कोतवाली से देवेन्द्र सिंह की रिपोर्ट 151114845