EPaper SignIn
तिरुवनंतपुरम - अगर कांग्रेस कुछ नहीं तो पीएम मोदी डरते क्यों हैं.... दूसरे चरण के चुनाव से पहले खरगे ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा     नई दिल्ली - Umang APP से चंद मिनटों में निकाल पाएंगे PF का पैसा     नई दिल्ली - आज घोषित होंगे एमपी बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजे, MPBSE अध्यक्ष करेंगे घोषणा     नई दिल्‍ली - हम अपनी कमजोरी नहीं, इस कारण हारे, Ruturaj Gaikwad ने शिकस्‍त के लिए ठहराया दोषी     आगरा - ब्रज में लापता ‘जातियों का गुरूर’ कहीं विकास के सुबूत से आस तो कहीं चेहरा पैरोकार     नई दिल्ली - RBI ने महाराष्‍ट्र के इस बैंक पर लगा दीं कई पाबंदियां, खातों से एक रुपया भी नहीं निकाल सकेंगे ग्राहक    

मुम्बई के मरीन ड्राइव पर हाई टाइड
  • 151040748 - BHAGWATI DILIP SHUKLA 0

भगवती शुक्ला,स्टेट ब्यूरो चीफ: Mumbai महाराष्ट्र पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह समुद्र से दूरी बनाकर रखें। मुंबई (Mumbai) के मरीन ड्राइव (Marine Drive) में हाई टाइड (High tides) को देखते हुए ये सलाह दी गई है। गौरतलब है कि मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में मानसून (Monsoon in Maharashtra) दस्‍तक दे चुका है, ऐसे में समुद्र में उठ रही ऊंची लहरों के कारण पुलिस ने लोगों को समुद्री किनारों से दूर रहने की सलाह दी है। गौरतलब है कि मुंबईवासियों को गर्मी से जून की शुरुआत में ही बारिश से राहत मिलने लगी थी। उसके बाद भी राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश देखी गई। मुंबई में मानसून का मजा लेने के लिए लोग अपने घरों से बाहर निकलते हैं लेकिन इस बार कोरोना के खतरे को देखते हुए सभी घरों में कैद हैं। 2019 में भी आया था हाइटाइड. मुंबई में पिछले साल भी भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गये थे। समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठने लगी थी जिसकी वजह से लोगों को समुद्र के करीब जानें से मना किया गया था। लेकिन इसके बावजूद भी मुंबई में हाइ टाइड की वजह से एक युवक की मौत हो गई थी। वहीं 2019 में महाराष्ट्र के रत्‍नागिरी में भी भारी बारिश के कारण एलोर शिरगांव के निकट बांध क्षतिग्रस्‍त होने से 19 लोगों की मौत हो गई थी। बांध टूटने के बाद करीब सात गांव पानी में डूब गए थे और दर्जनभर गांव बह गए थे। इस घटना में कई लोग लापता भी हो गए थे।

Subscriber

173828

No. of Visitors

FastMail