जौनपुर : थाना चन्दवक पुलिस द्वारा 2 चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक शातिर वाहन चोर गिरफ्तार-
- 151017631 - RAMSURAT RAJBHAR
0
जौनपुर : थाना चन्दवक पुलिस द्वारा 2 चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक शातिर वाहन चोर गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर महोदय के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी केराकत अजय श्रीवास्तव के निकट पर्यवेक्षण में वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों की तलाश/गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए दिनांक 06/05/20 को प्रभारी निरीक्षक दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में चन्दवक पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर बड़का नाला पुलिया के पास सतत् प्रयास व परिश्रम के उपरान्त उपस्थित पुलिस बल के सहयोग व हिकमत अमली से अभियुक्त महेश पाल पुत्र कतवारु पाल नि0 देवलासपुर थाना चन्दवक जौनपुर को चोरी की मोटरसाइकिल सहित समय करीब 04:15 AM बजे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के उपरान्त अग्रेतर कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण–
1- महेश पाल पुत्र कतवारु पाल नि0 देवलासपुर थाना चन्दवक जौनपुर।
बरामदगी का विवरण-
1- 1 चोरी की मोटरसाइकिल (अभि0 के कब्जे से) रजि0 सं0 UP65AY2856 हीरो सुपर स्पलेण्डर वरंग काला
2- 1 चोरी की मोटरसाइकिल (अभि0 की निशानदेही पर) रजि0 सं0 UP65CX6485 टी0वी0एस0 अपाचे वरंग सफेद
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्य-
1- नि0 दिग्विजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
2- उ0नि0 श्री धुरेन्धर प्रसाद थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
3- का0 सूरज सिंह यादव, का0 सुजीत सिंह थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।