महिला की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप
- 151039183 - ANJALI GUPTA
0
नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में उपाचाराधीन महिला की मौत हो गई है। महिला को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। महिला के परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है।...जासं, फरीदाबाद: नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में उपचाराधीन महिला की मौत हो गई है। महिला को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। महिला के परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि डॉक्टर का कहना है कि महिला की गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया गया था, लेकिन परिजन नागरिक अस्पताल में ही इलाज करने की जिद कर रहे थे। एसजीएम नगर निवासी दीपक ने बतायाकि उसकी माता भगवती को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। गंभीर हालत होने पर उपचार के लिए नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया। उन्हें सांस की दिक्कत होने के बाद भी ऑक्सीजन नहीं लगाई और उन्हें भर्ती कर दिया गया। करीब दो घंटे बाद उनकी तबीयत और खराब होने लगी, जिसके बाद उन्हें ऑक्सीजन लगाने के लिए कहा गया। ऑक्सीजन लगने से पूर्व ही उनकी मौत हो गई। इमरजेंसी में तैनात डॉ.मनीष ने बताया कि मरीज की हालत काफी खराब थी और उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया गया था। इस बारे में उनके परिजनों को भी बता दिया गया था।