होटल में फंदे से लटका मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव
- 151045601 - NILESH MISHRA
0
यमुनानगर के सम्राट होटल के कमरे में फांसी लगाकर किया सुसाइड
यमुनानगर। यमुनानगर के होटल सम्राट में बुधवार को एक प्रॉपर्टी डीलर का शव फंदे से लटका मिला। वह मंगलवार को घर यह कहकर निकला था कि बाहर जा रहा है, उसे फोन करके डिस्टर्ब मत करना। बुधवार को शव होटल में मिला। सुसाइड के पीछे अभी वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतक निर्मल कुमार (38) यमुनानगर के वार्ड नंबर-5 बुड़िया फतेहपुर में रहता था। वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। परिजनों का कहना है कि मंगलवार को वह घर से यह कहकर निकला था कि बाहर जा रहा है। उसे फोन करके डिस्टर्ब न करें। इसके बाद उसने यमुनानगर के सम्राट होटल में कमरा किराए पर लिया।
बुधवार सुबह 11 बजे जब कमरा खाली करना था तो इंचार्ज ने आकर दरवाजा खुलवाने की कोशिश की तो दरवाजा नहीं खोला। उन्होंने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने दरवाजा खोला तो अंदर पंखे से बंधी रस्सी पर निर्मल का शव लटका हुआ था