नई दिल्ली PM मोदी और राहुल गांधी के चुनावी भाषणों पर बीजेपी और कांग्रेस को मिला नोटिस, चुनाव आयोग ने मांगा जवाब नई दिल्‍ली दिल्‍ली कैपिटल्‍स के तेज गेंदबाज को लगी जोरदार फटकार, गुजरात के खिलाफ ऐसा करना पड़ गया भारी नई दिल्ली Aamir Khan की फिल्म Sitaare Zameen Par को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब शुरू हो सकती है शूटिंग नई दिल्ली अरुणाचल में भारी बारिश के बाद भूस्खलन में बहा हाईवे, चीन की सीमा से जुड़े इलाकों से कटा संपर्क नई दिल्ली गांधीनगर में क्या फिर कमल खिलाएंगे बीजेपी के चाणक्य नई दिल्ली Royal Enfield और JAWA की मुश्किलें बढ़ाने आ रही ऑस्ट्रियन कंपनी, एक साथ लॉन्च होंगी 4 नई बाइक्स दिल्ली World Malaria Day कोविड काल के बाद दुनिया में बढ़ा मलेरिया, 95% केस अफ्रीकी देशों में, क्लाइमेट चेंज जबलपुर प्रोफेसर ने प्रत्याशी के समर्थन में किया पोस्ट तो हो गया निलंबन, एमपी में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला नई दिल्‍ली Rishabh Pant के शॉट से चोटिल हुआ BCCI का कैमरामैन, DC के कप्‍तान ने स्‍पेशल मैसेज देकर मांगी माफी
EPaper SignIn
नई दिल्ली - PM मोदी और राहुल गांधी के चुनावी भाषणों पर बीजेपी और कांग्रेस को मिला नोटिस, चुनाव आयोग ने मांगा जवाब     नई दिल्‍ली - दिल्‍ली कैपिटल्‍स के तेज गेंदबाज को लगी जोरदार फटकार, गुजरात के खिलाफ ऐसा करना पड़ गया भारी     नई दिल्ली - Aamir Khan की फिल्म Sitaare Zameen Par को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब शुरू हो सकती है शूटिंग     नई दिल्ली - अरुणाचल में भारी बारिश के बाद भूस्खलन में बहा हाईवे, चीन की सीमा से जुड़े इलाकों से कटा संपर्क     नई दिल्ली - गांधीनगर में क्या फिर कमल खिलाएंगे बीजेपी के चाणक्य     नई दिल्ली - Royal Enfield और JAWA की मुश्किलें बढ़ाने आ रही ऑस्ट्रियन कंपनी, एक साथ लॉन्च होंगी 4 नई बाइक्स     दिल्ली - World Malaria Day कोविड काल के बाद दुनिया में बढ़ा मलेरिया, 95% केस अफ्रीकी देशों में, क्लाइमेट चेंज     जबलपुर - प्रोफेसर ने प्रत्याशी के समर्थन में किया पोस्ट तो हो गया निलंबन, एमपी में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला     नई दिल्‍ली - Rishabh Pant के शॉट से चोटिल हुआ BCCI का कैमरामैन, DC के कप्‍तान ने स्‍पेशल मैसेज देकर मांगी माफी    

पलामू पहुंचे अमित शाह ने कहा- सब जगह एक ही आवाज सुनाई दे रही- मोदी.. मोदी..
  • 151045426 - NEETU SINGH 0



पलामू. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को पलामू पहुंचे। यहां शिवाजी मैदान में आयोजित जनसभा में भाजपा प्रत्याशी बीडी राम के लिए वोट अपील की। अमित शाह ने कहा कि 260 जगह सभा करने के बाद घूमता हुआ पलामू आया हूं। जहां भी गया एक आवाज सुनाई दी.. मोदी.. मोदी.. मोदी। देशभर में देश के हर कोने में देश की जनता निर्णय कर बैठी है। नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाना है। झारखंड और पलामू के लोगों का भी यही सोचना है। नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व सालों की प्रतीक्षा के बाद इस देश को मिला है। 20 साल से मोदी ने नहीं ली एक भी दिन छुट्टी गुजरात से उनके साथ मैं 20 साल से काम कर रहा हूं। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनने के बाद एक भी दिन उन्होंने छुट्टी नहीं ली है। गठबंधन के नेता राहुल बाबा दो तीन महीने बाद छुट्टी पर जाते हैं। उनके कार्यकर्ता, सांसद, विधायक यहां तक कि मां भी परेशान हो जाती है कि बेटा कहां गया है। मोदी 20 साल से एक दिन भी छुट्टी लिए बगैर हर दिन 18-18 घंटे परिश्रम करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश को संवेदनशील प्रधानमंत्री देने का काम किया है। आजादी के बाद 70 साल तक 50 करोड़ गरीबों के लिए राहुल बाबा कंपनी ने कुछ नहीं किया है। झािवमो, झामुमो, राजद से पूछना चाहता हूं कि कांग्रेस के नेतृत्व में 55 साल में देश के गरीब, दलित, पिछड़ों और वंचितों को क्या मिला। उनके पास कुछ हिसाब नहीं है। 5 साल में मोदी ने 7 करोड़ गरीब माताओं को सिलेंडर चूल्हा दिया। 8 करोड़ परिवार को शौचालय दिया। ढाई करोड़ लोगों को घर देने का काम किया है। दो करोड़ 35 लाख लोगों के घरों में पहली बार बिजली पहुंचाने का काम किया है। गरीबों के घर की किसी को नहीं थी चिंता अमित शाह ने कहा कि गरीब के घर में ये सब सुविधाएं पहुंचाने की चिंता किसी को नहीं थी। मोदी ने 50 करोड़ लोगों को 5 लाख तक का निशुल्क इलाज का सुविधा दिया। 23 लाख 22 हजार गरीबों के ऑपरेशन इस योजना के तहत पिछले चार महीने में निशुल्क हुआ है। कांग्रेस बात करती हैं गरीबी हटाने की। उनकी पांच पीढ़ी चली गई और अब राहुल बाबा भी बोल रहे हैं कि गरीबी हटाओ। उन्होंने कहा कि सिर्फ पांच साल में मोदी सरकार ने काफी कुछ कर दिखाया। 2022 में देश की आजादी के 75 साल होंगे इस देश में एक भी घर ऐसा नहीं होगा जहां बिजली, शौचालय और गैस चूल्हा के साथ पीने का स्वच्छ पानी नहीं होगा। ये सुविधाएं 2022 तक हर गरीब के घर में ये सुविधाएं पहुंचाने का प्रण मोदी सरकार ने लिया है। देश को सुरक्षित करना मोदी सरकार का सबसे बड़ा काम: शाह अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार का सबसे बड़ा काम देश को सुरक्षित करना है। 10 साल तक यूपीए की सरकार थी, सोिनया मनोमोहन की सरकार थी। पाकिस्तान से आलिया, मालिया, जमालिया भारत की सीमा में आ जाते थे और हमारे जवानों के सिर काट कर ले जाते थे, हमें और देश को अपमानित करते थे। मौनी बाबा उफ तक नहीं करते थे। उनके माथे पर जूं तक नहीं रेंगती थी। पुलवामा हमले के बाद देशभर में गुस्सा था। सब सोच रहे थे कि अब क्या होगा। पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद उन्होंने सारी तैयारी कर ली थी। इसके बावजूद मोदी ने 56 इंच का सीना दिखाया। पाकिस्तान में घुसकर मारा। जवानों के 13वीं के दिन वायुसेना के जवानों ने पाकिस्तान में चल रहे आतंकी ठिकानों पर चुन-चुन कर बम बरसाए और उन्हें मौत के घाट उतार दिया। अमित शाह ने कहा कि जिस दिन एयर स्ट्राइक हुई थी उस दिन देश में जश्न का माहौल था। मिठाईयां बटी, पटाखे जले। लेकिन दो जगह मातम छा गया। एक तो पाकिस्तान में और दूसरा राहुल बाबा, लालू और राबड़ी के घर। वे रोने लगे, चेहरे के नूर गायब हो गए। ऐसा लगा चचेरा, ममेरा भाई मर गया हो। सैम पित्रौदा बताने लगे कुछ लड़कों ने गलती कर दी तो आपने बम क्यों गिराए? पाकिस्तान से बात करो। क्या उनके बात करना चाहिए या बम गिराना चाहिए। अरे कांग्रेस वालो, आरजेडी वालों, हेमंत जी हम भाजपा वाले हैं, मोदी सरकार है, पाकिस्तान से गोली आएगी तो यहां से गोला जाएगा। कहा- मोदी को एक बार फिर पीएम बनाओ, हम 370 हटाकर रहेंगे शाह ने कहा कि देश की सुरक्षा के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता। हमारे लिए भारत मां की सुरक्षा चुनाव और वोट बैंक से बढ़कर है। उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से सवाल किया कि कश्मीर से 370 हटनी चाहिए कि नहीं? उमर अबदुल्ला कहते हैं कश्मीर में दूसरा प्रधानमंत्री चाहिए। ये कश्मीर को भारत से अलग करना चाहते हैं। राहुल बाबा को मैं कहना चाहता हूं.. कान खोलकर सुन लो अभी मोदी प्रधानमंत्री हैं, आगे भी बनने वाले हैं। अगर किसी दिन हम सत्ता में न रहे तो भी आप कश्मीर को भारत से अलग नहीं कर सकते। कश्मीर को कोई हमसे छिन नहीं सकता। उन्होंने पलामू की जनता से अपील की कि नरेंद्र मोदी को आप एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाओ, हम 370 हटा कर रहेंगे। अमित शाह ने कहा कि महागठबंधन का एक ही मकसद है भ्रष्टाचार। जब भी मौका मिला केंद्र में हो या झारखंड में भ्रष्टाचार किया। झारखंड में एक निर्दलीय विधायक को मुख्यमंत्री बनाकर अरबों-खरबों का भ्रष्टाचार किया गया। यहां की गरीब जनता का पैसा कांग्रेस पार्टी खा गई। झारखंड में पूरे देश को समृद्ध करने जैसे खनिज है। झारखंड तो समृद्ध है लेकिन कांग्रेस सरकार में झारखंडी गरीब रहा। झारखंड में रघुवर की सरकार बनी और केंद्र में मोदी की सरकार बनी तब जाकर झारखंड का विकास हुआ है। पांच साल में रघुवर सरकार ने विकास गांव गांव तक पहुंचाया है। घर-घर में बिजली, रोड बना है। पलामू में 2400 करोड़ की लागत से मंडल डैम परियोजना भाजपा की सरकार ने शुरू किया। इससे कई हेक्टेयर भूमि की सिचाई होगी, स्वच्छ पानी मिलेगा। पलामू में मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज बनाने के काम भाजपा सरकार ने किया है। निलांबर-पितांबर विश्वविद्यालय बनाया। 1000 करोड़ की लागत से 607 किलोमीटर सड़क का निर्माण हुआ। पीएम आवास योजना से पलामू ने 60 हजार गरीबों को घर दिया। अमित शाह ने कहा कि मैं झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास को इस मंच से धन्यवाद देता हूं। उन्होंने 35 लाख से ज्यादा झारखंड के लोगों को नौकरी देने का काम किया है। कृषि विकास दर जो 4 प्रतिशत था उसे 19 प्रतिशत करने का काम रघुवर दास की सरकार ने किया है। शाह ने कहा कि 133 योजनाएं भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने दी है। मने तय किया है कि मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे तो सभी किसानों को बिना ब्याज के कर्ज दिया जाएगा। किसानों और खेत मजदूरों को 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन दी जाएगी। 40 लाख से नीच जिनका टर्न ओवर है उनका जीएसटी माफ कर दिया जाएगा। 5 लाख से कम इनकम वालों का इनकम टैक्स माफ कर दिया जाएगा। देश को निर्णाणयक प्रधानमंत्री चाहिए। मोदी 5 मई काे चाईबासा आएंगे इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मांदी 5 मई काे चाईबासा आएंगे। वह यहां जनसभा काे संबाेधित करेंगे। इस सिंहभूम संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा पार्टी के प्रत्याशी हैं। इससे पहले 29 अप्रैल काे प्रधानमंत्री काेडरमा संसदीय क्षेत्र के जमुआ में जनसभा काे संबाेधित करेंगे। अंतिम चरण के चुनाव में भी प्रधानमंत्री के संथाल परगना में अाने की संभावना है। 3 मई को अमित शाह आएंगे झारखंड इससे पहले माेदी ने 23 अप्रैल काे रांची में राेड शाे किया था, जबकि 24 अप्रैल काे लाेहरदगा में चुनावी सभा काे संबाेधित किया था। उधर, भाजपा के स्टार प्रचारकाें का झारखंड कार्यक्रम भी तय हाे गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार के बाद 3 मई काे फिर झारखंड आएंगे। उस दिन रांची के अलावा खूंटी और काेडरमा में उनकी सभा हाेगा। रांची में हरमू मैदान में वह आमसभा काे संबाेधित करेंगे।

Subscriber

173828

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - PM मोदी और राहुल गांधी के चुनावी भाषणों पर बीजेपी और कांग्रेस को मिला नोटिस, चुनाव आयोग ने मांगा जवाब     नई दिल्‍ली - दिल्‍ली कैपिटल्‍स के तेज गेंदबाज को लगी जोरदार फटकार, गुजरात के खिलाफ ऐसा करना पड़ गया भारी     नई दिल्ली - Aamir Khan की फिल्म Sitaare Zameen Par को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब शुरू हो सकती है शूटिंग     नई दिल्ली - अरुणाचल में भारी बारिश के बाद भूस्खलन में बहा हाईवे, चीन की सीमा से जुड़े इलाकों से कटा संपर्क     नई दिल्ली - गांधीनगर में क्या फिर कमल खिलाएंगे बीजेपी के चाणक्य     नई दिल्ली - Royal Enfield और JAWA की मुश्किलें बढ़ाने आ रही ऑस्ट्रियन कंपनी, एक साथ लॉन्च होंगी 4 नई बाइक्स     दिल्ली - World Malaria Day कोविड काल के बाद दुनिया में बढ़ा मलेरिया, 95% केस अफ्रीकी देशों में, क्लाइमेट चेंज     जबलपुर - प्रोफेसर ने प्रत्याशी के समर्थन में किया पोस्ट तो हो गया निलंबन, एमपी में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला     नई दिल्‍ली - Rishabh Pant के शॉट से चोटिल हुआ BCCI का कैमरामैन, DC के कप्‍तान ने स्‍पेशल मैसेज देकर मांगी माफी