नई दिल्ली सही समय पर देंगे जवाब, ईरान के हमले पर इजरायल ने बुलाई आपात बैठक नई दिल्ली IPL 2024 मैच में गिरे झंडों को देख Shah Rukh Khan ने तुरंत किया काम, एक्टर की हरकत ने जीता लोगों का दिल नई दिल्‍ली विकेट के पीछे से बता रहे थे कि क्‍या काम कर रहा है, Hardik Pandya ने MI की हार के लिए CSK के 2 खिलाड़‍ियों को ठहराया जिम्‍मेदार नई दिल्ली सलमान के घर के बाहर फायरिंग: आरोपियों को लेकर मिली नई जानकारी, अभिनेता के भी घर बदलने की चर्चा कन्याकुमारी दक्षिण की इस सीट पर द्रविड़ धारा की राजनीति को नहीं मिली जगह, इनके बीच है मुकाबला नई दिल्‍ली युवा विकेटकीपर और मलिंगा, जीत के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने एमएस धोनी-पथिराना की जमकर की तारीफ नई दिल्ली ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का शेयर बाजार पर दिखा असर, सेंसेक्स 930 अंक लुढ़का नई दिल्ली घर पर गोलियां चलने के बाद सलमान खान से मिलने पहुंचे भाई अरबाज और सोहेल, अर्पिता खान भी आईं नजर
EPaper SignIn
नई दिल्ली - सही समय पर देंगे जवाब, ईरान के हमले पर इजरायल ने बुलाई आपात बैठक     नई दिल्ली - IPL 2024 मैच में गिरे झंडों को देख Shah Rukh Khan ने तुरंत किया काम, एक्टर की हरकत ने जीता लोगों का दिल     नई दिल्‍ली - विकेट के पीछे से बता रहे थे कि क्‍या काम कर रहा है, Hardik Pandya ने MI की हार के लिए CSK के 2 खिलाड़‍ियों को ठहराया जिम्‍मेदार     नई दिल्ली - सलमान के घर के बाहर फायरिंग: आरोपियों को लेकर मिली नई जानकारी, अभिनेता के भी घर बदलने की चर्चा     कन्याकुमारी - दक्षिण की इस सीट पर द्रविड़ धारा की राजनीति को नहीं मिली जगह, इनके बीच है मुकाबला     नई दिल्‍ली - युवा विकेटकीपर और मलिंगा, जीत के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने एमएस धोनी-पथिराना की जमकर की तारीफ     नई दिल्ली - ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का शेयर बाजार पर दिखा असर, सेंसेक्स 930 अंक लुढ़का     नई दिल्ली - घर पर गोलियां चलने के बाद सलमान खान से मिलने पहुंचे भाई अरबाज और सोहेल, अर्पिता खान भी आईं नजर    

महागठबंधन जीता तो सोमवार से शनिवार तक रोज बदलेंगे पीएम, रविवार को छुट्‌टी: अमित शाह
  • 151045426 - NEETU SINGH 0

मुंगेर. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को मुंगेर में जदयू प्रत्याशी ललन सिंह के समर्थन में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा- मैं पूछता हूं कि अगर महागठबंधन जीत भी जाता है तो प्रधानमंत्री कौन बनेगा। अगर महागठबंधन की जीत होती है तो सोमवार को ममता बनर्जी, मंगलवार को अखिलेश यादव, बुधवार को मायावती, गुरुवार को लालू यादव, शुक्रवार को चंद्रबाबू नायडू, शनिवार को देवगौड़ा प्रधानमंत्री बनेंगे और रविवार को कोई छुट्टी पर चला जाएगा। शाह ने कहा कि बिहार के लोग लालू यादव के राज को याद कर सिहर उठते हैं। भाजपा और जदयू ने बिहार में विकास किया। एनडीए सरकार 5 साल में गरीबों के लिए 133 योजनाएं लाईं। 8 करोड़ गरीबों के घर में शौचालय बना, गरीब माताओं, बहनों को सम्मान के साथ जीने का अधिकार मिला। हर घर बिजली पहुंचाने का काम किया। आयुष्मान भारत योजना से देश के 50 करोड़ गरीबों को पांच लाख तक के इलाज की सुविधा मिली। शाह ने कहा कि मैं गठबंधन के नेताओं से पूछता हूं कि लालू-राबड़ी ने 15 साल तक बिहार में शासन किया। गरीबों के लिए क्या किया? भ्रष्टाचार, जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति की। बिहार विकास विमुख था। भाजपा और जदयू ने इकट्ठा जंगलराज का सामना किया। बिहार की सड़कें देखिए, बिजली आपूर्ति देखिए। नीतीश कुमार और सुशील मोदी न होते तो यह संभव नहीं था। लालू-राबड़ी राज में बिहार का विकास दर 3 फीसदी से नीचे थी। एनडीए की सरकार में यह 11.3 फीसदी है। बिहार के लोगों की प्रति व्यक्ति आय 31 फीसदी बढ़ी है। नरेंद्र मोदी ने पूरा किया वादा उन्होंने कहा, पीएम मोदी ने बिहार को सवा लाख करोड़ रुपए का पैकेज देने का वादा किया था। उसमें से 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपए की योजना पर काम शुरू हो गया। राहुल गांधी आए थे। वह पूछ रहे थे कि मोदी बताओ बिहार के लिए क्या किया? हमें तो पांच साल हुए हैं। आपने तो चार पीढ़ी शासन किया है। हमारे पांच साल का हिसाब मांगते हो अपनी पांच पीढ़ी का हिसाब दो। एयर स्ट्राइक से उड़ गया था राहुल के चेहरे का नूर शाह ने कहा प्रधानमंत्री ने देश को सुरक्षित किया। कांग्रेस की सरकार जब-जब रही पाकिस्तान के आतंकी हमारे जवानों के सिर काटकर ले गए। फुटबॉल की भांति खेलकर उसको अपमानित किया। मनमोहन सिंह चुप रहे। यह वोट बैंक की पॉलिटिक्स थी। नरेंद्र मोदी की सरकार आई। पुलवामा हमला हुआ। 40 जवान शहीद हुए। पहले सर्जिकल स्ट्राइक की थी। इस बार पाकिस्तान ने सीमा पर टैंक और तोप लगा दिया था। मोदी ने शहीद जवानों के 13वीं के दिन वायु सेना को हुक्म दिया। वायु सेना ने पाकिस्तान में घुसकर बम गिराया और आतंकियों को पुर्जे-पुर्जे उड़ा दिया। एयर स्ट्राइक के बाद दो जगह मातम था। एक पाकिस्तान में और दूसरा राहुल गांधी के चेहरे पर। पाकिस्तान के आतंकवादी मरे इससे आपके चेहरे का नूर क्यों उड़ गया? राहुल के गुरु सैम पित्रोदा ने कहा कुछ लड़कों ने गलती कर दी तो आपने बम गिरा दिया। बातचीत करनी चाहिए। यह एनडीए की सरकार है। इसकी नीति है वहां से गोली आएगी यहां से गोला जाएगा। देश की सुरक्षा के साथ समझौता नहीं कर सकते।

Subscriber

173822

No. of Visitors

FastMail