आखिरी दिन दिग्गजों ने किया नामांकन, सोनीपत से भूपेंद्र हुड्डा और दिग्विजय ने भरा पर्चा
- 151045426 - NEETU SINGH
0
सोनीपत/कुरुक्षेत्र/करनाल। लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन मंगलवार को पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने सोनीपत सीट से पर्चा भर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे। इस सीट पर जजपा के उम्मीदवार दिग्विजय चौटाला भी नामांकन किया। वहीं कुरुक्षेत्र से इनेलो नेता अभय चौटाला के पुत्र अर्जुन चौटाला और कांग्रेस उम्मीदवार निर्मल सिंह पर्चा दाखिल किया। इसके साथ-साथ करनाल से कुलदीप शर्मा, गुड़गांव से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार नवीन जयहिंद, फरीदाबाद में कांग्रेस उम्मीदवार अवतार सिंह भड़ाना भी नामांकन किया।