शादी समारोह में छत का छज्जा टूटने से तीन लोगों की मौत, छह लोग घायल
- 151045426 - NEETU SINGH
0
गढ़वा. थाना क्षेत्र के अचला नावाडीह गांव में बुधवार की रात करीब दस बजे एक शादी समारोह में छत टूटने से एक बुजुर्ग समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में छह लोग घायल भी हैं। घायलों में से एक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है जबकि अन्य पांच को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया है। घटना उस वक्त की है जब द्वार पूजा की रस्म निभाई जा रही थी।
दुल्हन के नाना की मौत
मृतकों में दुल्हन के नाना अशोक दुबे, इंद्रनाथ धर दुबे और शैलेंद्र धर दुबे शामिल हैं। जबकि घायल में ज्योति कुमारी, अंकित धर दुबे, मेघा कुमारी, श्रुति कुमारी, मधु कुमारी और रेखा कुमारी शामिल है। अंकित का इलाज गढ़वा सदर अस्पताल में चल रहा है जबकि अन्य को रांची रेफर किया गया है।
छत की रेलिंग टूटने से हुआ हादसा
अचला नावाडीह गांव में कमलेश धर दुबे की पुत्री की बारात आई थी। द्वार पूजा के दौरान छत पर भी काफी संख्या में महिलाएं थी। इसी दौरान छत का रेलिंग जो कमजोर था वह टूटकर गिर गया। जिस से नीचे खड़े उक्त सभी लोग दब गए। हादसे में इंद्रनाथ धर दुबे की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि दो अन्य लोगों की मौत रांची ले जाने के क्रम में रास्ते में हुई।