EPaper SignIn
तिरुवनंतपुरम - अगर कांग्रेस कुछ नहीं तो पीएम मोदी डरते क्यों हैं.... दूसरे चरण के चुनाव से पहले खरगे ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा     नई दिल्ली - Umang APP से चंद मिनटों में निकाल पाएंगे PF का पैसा     नई दिल्ली - आज घोषित होंगे एमपी बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजे, MPBSE अध्यक्ष करेंगे घोषणा     नई दिल्‍ली - हम अपनी कमजोरी नहीं, इस कारण हारे, Ruturaj Gaikwad ने शिकस्‍त के लिए ठहराया दोषी     आगरा - ब्रज में लापता ‘जातियों का गुरूर’ कहीं विकास के सुबूत से आस तो कहीं चेहरा पैरोकार     नई दिल्ली - RBI ने महाराष्‍ट्र के इस बैंक पर लगा दीं कई पाबंदियां, खातों से एक रुपया भी नहीं निकाल सकेंगे ग्राहक    

Twitter बॉस डॉर्सी खुद अपनी ही साइट पर हुए ट्रोल, यूजर्स ने उठाए सवाल
  • 151045428 - SHRUTI DUBEY 0

सोशल नेटवर्किंग की दुनिया में ट्विटर बड़ा नाम है और उसके सीईओ जैक डॉर्सी इस दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा हैं। जैक के कंधों पर सिर्फ ट्विटर ही नहीं फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी स्क्वायर के भी मुखिया हैं। इतनी बड़ी जिम्मेदारी निभाने वाले जैक के लिए खुद अपनी सेहत की देखभाल किसी चुनौती से कम नहीं है। मगर जैक का अपना तरीका है, जिससे वह खुद को फिट रखते हैं। हाल ही में जैक ने इसे दुनिया से साझा किया। सिर्फ रात में खाते हैं खाना : जैक पूरे दिन में सिर्फ रात को खाना खाते हैं। उनके डिनर में सलाद या हरी सब्जियों के साथ मीट या मछली होता है। इसके बाद वह मिक्स बेरी या डार्क चॉकलेट का भी सेवन करते हैं। जैक कहते हैं शुरुआत के दो हफ्ते उनके लिए काफी मुश्किल थे और इन रूटीन में सेट होने में उन्हें कुछ समय जरूर लगा। मगर अब वह ज्यादा फोकस होकर काम करते हैं। रात में भी वह सिर्फ 10 मिनट में गहरी नींद में सो जाते हैं। दो दिनों के वीकेंड में सिर्फ पानी : जैक शक्रवार की रात से लेकर रविवार की शाम तक कुछ नहीं खातेहैं। यह दो दिन वह सिर्फ पानी पीकर बिताते हैं। वह कहते हैं जब मैंने पहली बार यह किया तो लगता था जैसे मुझे हैलुसिनेशन हो रहा है। मगर धीरे-धीरे मैंने समझा कि हमारी जिंदगी खाने के इर्द-गिर्द कितनी ज्यादा घिरी हुई है। रोज 8 किलोमीटर चलते हैं पैदल : ट्विटर के सीईओ जैक के पास गाडि़यों की कोई कमी नहीं होगी। इसके बावजूद वह 8 किलोमीटर पैदल चलकर रोजाना अपने ऑफिस जाते हैं। यह जानकारी उन्होंने बेन ग्रीनफील्ड्स डाइट फैट लॉस एंड परफार्मेंस पॉडाकस्ट पर दी। वह कहते हैं कि 8 किमी की यह एक्टिविटी वॉक न होकर जॉगिंग है। इस दौरान वह खुद को तरो-ताजा महसूस करते हैं।

Subscriber

173827

No. of Visitors

FastMail