जापान: परमाणु हमले के बाद बिना संसाधनों के बना एशिया का विकसित देश
- 151045428 - SHRUTI DUBEY
0
द्वितीय विश्व युद्ध में परमाणु बमों के गिरने के बाद भी जापान ने जिस तरह से तरक्की कर खुद को अपने ही बलबूते पर खड़ा किया, वह दुनिया भर में एक मिसाल है. सूर्योदय का देश कहा जाना वाला जापान दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. पूर्वी एशिया में स्थित जापान अपनी खास संस्कृति के लिए जाना जाता है. यह जापान के लोगों की कार्य संस्कृति का नतीजा है कि अर्थव्यवस्था में समस्याएं होने के बाद भी दुनिया मानती है कि जापान के लोग खुद अपनी मेहनत से उससे उबर जाएंगे.