ट्रंप ने कहा- भारत अमेरिकी उत्पादों पर 100 फीसदी शुल्क वसूल रहा
- 151045428 - SHRUTI DUBEY
0
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि प्रशासन को इस तरह पर ध्यान देने की जरूरत है कि भारत बड़ी संख्या में अमेरिकी उत्पादों पर 100 प्रतिशत से अधिक का शुल्क वसूल रहा है।
ट्रंप ने शनिवार को लॉस वेगास में अपने प्रशासन को कहा कि भारत हमसे काफी ज्यादा शुल्क वसूल कर रहा है। महान देश, महान दोस्त, प्रधानमंत्री (नरेंद्र) मोदी कई चीजों के लिए हमसे 100 प्रतिशत से अधिक शुल्क वसूल रहे हैं।
उन्होंने दावा किया कि वहीं अमेरिका द्वारा भारत के ऐसे उत्पादों पर कुछ भी शुल्क नहीं लिया जा रहा। इस तरह के कारोबार से अमेरिका को घाटा हो रहा है।
इससे एक दिन पहले ट्रंप ने भारत की आलोचना करते हुए उसे दुनिया का सबसे अधिक शुल्क वसूलने वाला देश बताया था। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति भारत को कई बार टैरिफ किंग कहते रहते हैं, जो अमेरिकी उत्पादों पर काफी ज्यादा शुल्क लगाता है।