पूरी 26 सीटें जीतने के संकल्प के साथ ही गुजरात में चुनाव प्रचार शुरू
- 151045426 - NEETU SINGH
0
अहमदाबाद. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाहने आज अहमदाबाद में ‘मेरा परिवार भाजपा परिवार’ कार्यक्रम के प्रारंभ के साथ ही लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार शुरू कर दिया है। उन्होंने इस बार यह संकल्प लिया कि लोकसभा की पूरी 26 सीटें जीतनी ही हैं।
कांग्रेस के पास न तो नेता हैं और न ही नीति
पंडित दीनदयाल हॉल में आयोजित ‘मेरा परिवार भाजपा परिवार’ कार्यक्रम में अमित शाह के अलावा मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उपमुख्यमंत्री नीतिन पटेल, प्रदेश भाजपाध्यक्ष जीतू वाघाणी और बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे। अपने संबोधन की शुरुआत अमित शाह ने ‘भारत माता की जय’ के नारे से की। उन्होंने गुजरात की सभी 26 सीटें जीतने का संकल्प लिया। ‘आज से बीजेपी 2019 के चुनाव प्रचार की शुरुआत की है।’ कांग्रेस पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि उसके पास न तो नेता हैं और न ही नीति।