झारखंड के मुठभेड़ में मारा गया नक्सली सहदेव, सर्च अभियान अभी भी जारी
- 151045428 - SHRUTI DUBEY
0
झारखंड का दुमका:- शिकारीपाड़ा के छातुपाड़ा के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में नक्सली सहदेव राय उर्फ ताला दा के मारे जाने की सूचना मिल रही है। पुलिस को मौके से एक इंसास और एके-47 भी मिला है। पुलिस ने नक्सली ताला दा को पकड़ने के लिए 15 लाख का इनाम भी तय किया था। पुलिस ने पूरे इलाके में घेराबंदी कर दी है और सर्च ऑपरेशन जारी है। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के छतुपाड़ा में हुए पुलिस नक्सली मुठभेड़ में सन्थाल परगना का जोनल नक्सली कमांडर ताला दा उर्फ सहदेव राय मारा गया।