महामहिम राज्यपाल झारखंड श्रीमती द्रोपदी मुर्मू ने हजारीबाग पंहुचकर महिला महाविद्यालय के विज्ञान भवन का किया उद्घाटन
- 151045428 - SHRUTI DUBEY
0
झारखंड राज्य का हजारीबाग सदर विधायक माननीय श्री मनीष जायसवाल के अथक प्रयास के बाद पूर्ण हुए के० बी० महिला महाविद्यालय के विशाल विज्ञान भवन का आज महामहिम राज्यपाल झारखंड माननीय श्रीमती द्रोपदी मुर्मू ने हजारीबाग पंहुचकर उद्घाटन किया| मौके पर विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० रमेश शरण और प्रतिकुलपति कुनुल कंडीर ने मंच से वर्षों से अर्धनिर्मित पड़े इस भवन को पूर्ण कराने में सहयोग करने हेतु सदर विधायक माननीय श्री मनीष जायसवाल के प्रयासों की सराहना की |