वार्षिक खेलकूद महोत्सव
- 151045830 - SANJAY SINGH
0
वाराणसी खेल एक शारीरिक क्रिया है, जिसके खेलने के तरीकों के अनुसार अलग-अलग नाम होते हैं। खेल लगभग सभी बच्चों द्वारा पसंद किए जाते हैं, चाहे वे लड़की हो या लड़का। आमतौर पर, लोगों द्वारा खेलों के लाभ और महत्व के विषय में तर्क दिए जाते हैं। खेल शारीरिक, मानसिक, मनोवैज्ञानिक और बौद्धिक स्वास्थ्य के साथ गहराई से जुड़ा हुआ है। यह व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है। नियमित खेल खेलना मानसिक कौशल को विकसित करने में मदद करता है। यह एक व्यक्ति के मनोवैज्ञानिक कौशल में भी सुधार करता है। यह प्रेरणा, साहस, अनुशासन और एकाग्रता को लाता है। स्कूलों में खेल खेलना और इनमें भाग लेना विद्यार्थियों के कल्याण के लिए आवश्यक बना दिया गया है। इसी उदेश्य के साथ वाराणसी की अग्रणी शिक्षा संस्थान डिवाइन सैनिक स्कूल बौलिया का 3 दिवसीय वार्षिक खेलकूद महोत्सव 23 से 25 नवम्बर चला जिसमे प्रथम दिन विद्यालय की छितौनी शाखा में कक्षा 6 से 8 तक के छात्राओं द्वारा खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया गया। दूसरे दिन 1 से 5 तक के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिये।
छात्र-छात्राओं को शिवाजी टैगोर आर्यभट्ट तथा रमन हाउस पुरस्कार
तीसरे दिन ग्रैंड फिनाले मुख्य शाखा लहरतारा में हुआ जिसमे विजेता छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन बढ़ाने हेतु बड़ी संख्या में अभिभावक छात्र छात्रा उपस्थित रहे। ग्रैंड फिनाले के शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन श्री एसएन सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया वे बच्चों को स्वास्थ्य का महत्व समझाते हुए आशीर्वाद भी दिए! विद्यालय के उपनिदेशक तेज प्रताप सिंह एवं प्रधानाचार्य श्रीमती रीना मल्होत्रा ने भी उपस्थित छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया। चीफ गेस्ट महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कॉमर्स विभाग के मुख्य टीचर सुधीर कुमार शुक्ला ने छात्र-छात्राओं को शिवाजी टैगोर आर्यभट्ट तथा रमन हाउस पुरस्कार प्रदान कर बच्चो के हौसले को बुलंद किया।