छत्तीसगढ़ में सरपंच पति की मनमानी
छत्तीसगढ़ मगरलोड ग्राम कपालफोडी में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमति अंजली यशवंत साहू के द्वारा सन 2015-16 में प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय, पशु शेड, खाद्यान्न भंडारण का निर्माण कराया गया था और मजदूरों की मजदूरी राशि लगभग 1लाख 50 हजार बताया जा रहा है। एक -एक मजदूर की मजदूरी राशि 8 हजार से 10 हजार रुपया बताया जा रहा है। मजदूरों ने बताया कि सरपंच अंजली यशवंत साहू ने ग्राम सभा मे मजदूरों की भुकतान राशि 15 दिनों में देने की बात लिखित रूप से दिया गया था लेकिन आज पूरे 3 साल हो गए है मजदूर को भुकतान राशि नही मिली है। इसपर सरपंच ने बाईट देने से मना कर दिया।