EPaper SignIn

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश
  • 151123061 - HARISH KUMAR 0



🕉️🌷🚩 ⚜🕉⚜🚩🌷🕉️
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..*

*📝आज दिनांक 👉*

*📜 23 जनवरी 2022*
*रविवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1943
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2078
*🇮🇳मास-* माघ
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* पंचमी - 09:14 तक
*🗒पश्चात्-* षष्ठी
*🌠नक्षत्र-* उत्तराफाल्गुनी - 11:09 तक
*🌠पश्चात्-* हस्त
*💫करण-* तैतिल - 09:14 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* अतिगण्ड - 12:47 तक
*✨पश्चात्-* सुकर्मा
*🌅सूर्योदय-* 07:13
*🌄सूर्यास्त-* 17:52
*🌙चन्द्रोदय-* 22:55
*🌛चन्द्रराशि-* कन्या - दिनरात
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:11 से 12:54
*🤖राहुकाल-* 16:32 से 17:52
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज रविवार को 👉 माघ बदी पंचमी 09:14 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से अगले दिन सूर्योदय तक , अमृतसिद्धियोग 11:09 से अगले दिन सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवि योग 11:09 से ,नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 126वीं जयन्ती ('पराक्रम दिवस' / राष्ट्रीय देशप्रेम दिवस) , श्री बाला साहेब केशव ठाकरे जयन्ती , श्री नरेन्द्र मोहन सेन बलिदान दिवस व कुष्ठ निवारण अभियान दिवस।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 माघ बदी षष्ठी 08:46 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , सर्वदोषनाशक रवि योग 10:19 तक पश्चात् 11:15 से पुनः शुरु , कुमार योग सूर्योदय से 08:45 तक , विघ्नकारक भद्रा 08:45 से 20:17 तक , सूर्य श्रवण नक्षत्र में 10:20 पर , सूर्य की अभिजित निवृत्ति 30:38 पर , श्री कर्पूरी ठाकुर जयन्ती , श्री होमी जहांगीर भाभा स्मृतिदिवस , श्री भीमसेन जोशी स्मृति दिवस , राष्ट्रीय बालिका दिवस (भारत) , उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस व अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*परित्राणाय साधूनां*
*विनाशाय च दुष्कृताम्।*
*धर्मसंस्थापनार्थाय*
*सम्भवामि युगे - युगे ॥*
(श्रीमद्भगवद्गीता ,चतुर्थ अध्याय,श्लोक 8)
*अर्थात्👉*
_सज्जनों के कल्याण के लिए और दुष्कर्मियों के विनाश के लिए और धर्म की भली-भाँति स्थापना के लिए मैं (श्रीकृष्ण ) युगों-युगों से प्रत्येक युग में जन्म लेता आया हूँ।_
🌹

*23 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1556 - चीन के शेनसी प्रांत में आये विनाशकारी भूकंप में हजारों लोग मारे गए।
1565 - टेलीकोटा के युद्ध में हिंदु साम्राज्य विजयनगर का पतन हुआ।
1570 - स्कॉटलैंड के रीजेट मोरे के अर्ल की हत्या हुई।
1668 - इंग्लैंड और हॉलैंड ने आपसी सहयोग समझौता किया।
1719 - लिकटेंस्टीन की रियासत पवित्र रोमन साम्राज्य के भीतर बनाई गई।
1760 - वांदीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसीसियों को हराया।
1765 - पवित्र रोमन सम्राट यूसुफ द्वितीय ने बावरिया की राजकुमारी मारिया जोसेफा से वियना में शादी रचाई।
1793 - ह्यूमन सोसायटी ऑफ़ फिलाडेल्फिया का गठन हुआ।
1799 - फ्रांसीसी सैनिकों ने नेपल्स इटली पर कब्ज़ा किया।
1849 - प्रशिया ने आस्ट्रिया के बिना 'जर्मन यूनियन' का प्रस्ताव किया।
1849 - एलिजाबेथ ब्लैकवेल मेडिकल डिग्री हासिल करने वाली पहली अमेरिकी महिला बनीं।
1913 - तुर्की की सैनिक क्रांति में नाजिम पाशा मारे गये।
1920 - प्रथम विश्वयुद्ध के अपराधी के रूप में जर्मनी के विलियम द्वितीय को मित्र देशों के हवाले करने से हॉलैंड ने इंकार किया।
1924 - सोवियत संघ ने 21 जनवरी को हुई लेनिन की मृत्यु की आधिकारिक घोषणा की।
1965 - दुर्गापुर इस्पात संयंत्र ने काम करना शुरू किया।
1966 - इंदिरा गाँधी भारत की प्रधानमंत्री बनीं।
1968 - उत्तरी कोरिया ने अमेरिकी जहाज यूएसएस पुएब्लो को अपनी समुद्री सीमा का अतिक्रमण करने का आरोप लगाकर जब्त कर लिया।
1973 - वियतनाम युद्ध में समझौते की घोषणा अमरीकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने की।
1977 - जनता पार्टी का गठन हुआ।
1991 - इराक के तेल मंत्रालय ने गैसोलिन की बिक्री पर रोक लगाई।
1992 - एस्टोनिया के प्रधानमंत्री एडगर सैविसार ने इस्तीफ़ा दिया।
1993 - इराक ने अमेरिकी लड़ाकू विमानों पर विमानभेदी तोपों से हमले का आरोप ग़लत बताते हुए युद्धविराम का पालन करने की घोषणा की।
2002 - राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जमानत पर रिहा।
2003 - नेपाल की चार प्रमुख पार्टियों का राजशाही द्वारा निर्वाचित सरकार को बर्ख़ास्त कर लोकेन्द्र बहादुर चंद के नेतृत्व में बनायी गयी सरकार का संयुक्त रूप से विरोध।
2004 - मध्यप्रदेश में गोवंश वध पर पूर्णतया प्रतिबंध लागू।
2005 - उत्तर प्रदेश के फिरोज़ाबाद में सेना के जवानों ने फरक्का एक्सप्रेक्स से 6 लोगों को बाहर फेंक दिया। 5 लोग मरे व एक घायल हुआ।
2006 - भारत ने पाक को सर्वाधिक वरीयता प्राप्त राष्ट्र का दर्जा देने की सिफारिश को मंजूर कर लिया।
2007 - भारत एवं रूस के बीच मध्यम आकार के बहुउद्देश्सीय परिवहन विमान के उत्पादन हेतु एक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर हुए।
2008 - खाड़ी क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने बहरीन में अपना पूर्ण परिचालन शुरू करने की योजना बनायी।
2008 - अभियात्रीकी कंपनी लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड की पश्चिमी एशिया से 1057 करोड़ रुपये का आर्डर मिला।
2008 - ईरान के ख़िलाफ़ तीसरा प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव पर विश्व की महाशक्तियों के बीच सहमति बनी।
2009- फ़िल्मी और टेलीविज़न कार्यक्रमों में धूम्रपान दृश्यों पर लगा प्रतिबंध समाप्त हो गया।
2019 - केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने पूर्वोत्‍तर के स्‍वायत्‍त परिषदों के अधिकारों में बढ़ोत्‍तरी के लिए संविधान की धारा -280 में संशोधन को अनुमति दी। वस्‍तु और सेवा कर अपीलीय न्‍यायाधिकरण के राष्‍ट्रीय पीठ के गठन को भी स्‍वीकृति मिली।
2019 - हिसार:सबसे कम उम्र में एवरेस्ट फतह करने वाली शिवांगी को राष्ट्रपति ने दिया बाल शक्ति पुरस्कार।
2019 - चीन ने इंटर कंटिनेंटल बलिस्टिक मिसाइल का छद्म परीक्षण किया।
2020 - स्विट्जरलैंड ने दुनिया का सोने का सबसे छोटा सिक्का जारी किया।
2020 - असम में आठ प्रतिबंधित संगठनों के 644 उग्रवादियों ने 177 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया।
2020 - भारत ने मालदीव को खसरे के टीके की 30 हजार डोज़ की खेप भेजी ।
2020 - पाकिस्तान ने परमाणु सक्षम सतह से सतह पर मार करने वाली बैलेस्टिक मिसाइल 'गजनवी' का सफल प्रशिक्षण परीक्षण किया।
2020 - अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) ने एक महत्वपूर्ण आदेश में म्यांमार से रोहिंग्या आबादी को सुरक्षा देने को कहा।
2020 - ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने ब्रिटिश सरकार के ब्रेक्जिट कानून को मंजूरी दी।
2021 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125-वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में कोलकाता में पराक्रम दिवस समारोह का शुभारम्‍भ किया।
2021 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने असम के शिवसागर में देशी भूमिहीनों को भूमि आवंटन प्रमाण - पत्र वितरित किये।
2021 - केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुवाहाटी में करीब 28 लाख केंद्रीय सशस्‍त्र बलों और उनके परिवारों के लिए आयुष्‍मान सी ए पी एफ योजना का शुभारंभ किया।
2021 - भारतीय वायुसेना एवं एफएएसएफ में युद्धाभ्यास डेजर्ट नाइट 2021 का समापन किया।

*23 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉*

1809 - वीर सुरेन्द्र साए/साई भारत के अग्रणी स्वाधीनता संग्राम सेनानी ।
1814 - कनिंघम - एक ब्रिटिश पुरातत्वशास्त्री, जिसे "भारत के पुरातत्त्व अन्वेषण का पिता" कहा जाता है।
1897 - नेताजी सुभाषचंद्र बोस, भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।
1926 - बाल ठाकरे, भारतीय राजनेता और शिवसेना के संस्थापक।
1928 - शानू लहिरी - जानी-मानी कला शिक्षिका और बंगाली चित्रकार थीं।
1930 - डेरेक वॉलकोट, पश्चिम भारतीय लेखक, नोबेल पुरस्कार विजेता।
1953 - अचल कुमार ज्योति - भारत के 21वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त रहे।

*23 जनवरी को हुए निधन👉*

1924 - शाह अब्दुल्ला - सऊदी अरब के राजा।
1963 - नरेन्द्र मोहन सेन - भारत के प्रसिद्ध कांतिकारी।
1975 - अमिय कुमार दास - भारतीय समाज सेवक थे।
2021 - अमेरिका के मशहूर टीवी होस्ट लैरी किंग का 87 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2021 - आयरलैंड के पूर्व क्रिकेटर रॉय टोरेंस का 72 साल की आयु में निधन हुआ।

*23 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 126वीं जयन्ती ( 'पराक्रम दिवस' / राष्ट्रीय देशप्रेम दिवस)।
🔅 श्री बाला साहेब केशव ठाकरे जयन्ती ।
🔅 श्री नरेन्द्र मोहन सेन बलिदान दिवस ।
🔅 कुष्ठ निवारण अभियान दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

⚜⚜ 🌴 🕉️ 🌴⚜⚜


Subscriber

173790

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात