फास्ट न्यूज इंडिया खैरथल से बबलू मेहता राजस्थान के अलवर जिले से खैरथल,(दिनेश माखीजा): स्वामी ध्यानगिरी महाराज जी की 30 वी बर्सी उत्सव की तैयारियों को लेकर आनंद नगर कॉलोनी स्थित गुरु मंगलगिरी सन्यास आश्रम (शिवालय) में स्वामी गोविंदगिरी महाराज के सानिध्य में बैठक आयोजित की गई। स्वामी ध्यानगिरी सेवा मंडल के सेवादार ओमप्रकाश रोघा ने बताया कि बैठक के दौरान तीन दिवसीय मेले के बजाय अब 9 जनवरी से 14 जनवरी तक सात दिवसीय मेला भरने का सर्वसम्मति निर्णय लिया गया।जिसमें 9 जनवरी को प्रातः 9 बजे से 3 बजे तक रक्तदान शिविर, 10 व 11 जनवरी को साय 6 बजे आरती एव साय 7 बजे से 9 बजे तक सत्संग-प्रवचन,12 जनवरी प्रातः 10 बजे स्वामी गोविन्दगीरी महाराज के सानिध्य में 700 निर्धन छात्राओ को स्कूल जर्सी एव प्रसाद वितरित किया जाएगा।13 जनवरी को प्रातः 5 बजे प्रभातफेरी, 11:15 बजे ध्वजारोहण,14 जनवरी को प्रातः 9 बजे हवन यज्ञ, 11 बजे कन्या भोज,11:15 बजे सत्संग प्रवचन, दोपहर 12 बजे विशाल आम भंडारा, साय 6 बजे पल्लव, साय 7 बजे बहराणा साहिब का आयोजन किया जाएगा।इस दौरान पूज्य सिन्धी पंचायत खैरथल अध्यक्ष मुखी मनोहरलाल रोघा, समाजसेवी लालचंद रोघा, जेठानंद लखानी, मुखी अशोक महलवानी, गिरधारी लाल ज्ञानानी,गोविंद रोघा, घनश्याम भारती, पार्षद जाजन मुलानी, रमेश केवलरामनी,लजपत निहलानी, महेश आडतानी, विजय बच्चानी,धर्मदास गनवानी, जेठानंद सेजवानी, पूरण मंगलानी, दिनेश माखीजा,राजू गनवानी,राजा कटारिया,बबन गुरनानी,बाबू लालवानी, प्रकाश आडतानी, किशोर बाबानी,भगवान दास दादवानी,सोनू कटारिया, लक्ष्मण कटारिया, देवानंद, सेवाराम बच्चानी, चेतन हिरदयानी, ठाकुरदास गिदवानी, विष्णुमल गनवानी,आतुमल बच्चानी, किशन बच्चानी, चतर ज्ञानवानी,भोजराज रामचंदानी, भगवान महलवानी, नंद केवलरामनी, लक्ष्मण कटहरा, नोतन ओबरानी,दिलीप वलेचा, लेखराज प्रदनानी, विक्की कटारिया,योगेश मदान, परमानंद, कन्हैया लाल, कन्हैया पमनानी, सतीश गुप्ता, प्रदीप केवलानी आदि सेवादार मौजूद रहे।