EPaper SignIn

दीपावली पर्व के एक सप्ताह पूर्व से ही नगर निगम एवं नगर पंचायतों में दीपावली मेले का किया जायेगा आयोजन
  • 151008265 - KUMARI MANOJ SINGH 0



दीपावली पर्व के एक सप्ताह पूर्व से ही नगर निगम एवं नगर पंचायतों में दीपावली मेले का किया जायेगा आयोजन

मेले का मुख्य उद्देश्य पथ विक्रेताओं को अपनी आय बढ़ाने हेतु अवसर प्रदान करना

जिलाधिकारी ने 28 अक्टूबर से नगर निगम एवं नगर पंचायतों में आयोजित होने वाले दीपावली मेले की सभी तैयारियां समय से पूर्ण किये जाने के दिए निर्देश

प्रयागराज। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में दीपावली पर्व के एक सप्ताह पूर्व से 28 अक्टूबर से नगर निगम एवं नगर पंचायतों में आयोजित किये जाने वाले दीपावली मेले की तैयारियों के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में बताया गया कि दीपावली पर्व के एक सप्ताह पूर्व दिनांक 28.10.2021 से ही नगर निगम एवं नगर पंचायतों में व्यवस्थित ढंग से दीपावली मेले का आयोजन किया जायेगा। मेले का मुख्य उद्देश्य पथ विक्रेताओं को मेला अवधि में अपनी आय बढ़ाये जाने के दृष्टिगत अधिकाधिक वस्तुओं के विक्रय किये जाने का अवसर प्रदान करना है। इस हेतु मेला स्थल पर अधिकाधिक स्ट्रीट वेण्डरों को सामग्री बिक्री करने हेतु समुचित रूप से स्थान उपलब्ध कराया जायेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य पथ विक्रेताओं को सामग्री बिक्री कर अपनी आय बढ़ाने हेतु एक प्लेटफार्म स्थानीय स्तर पर नियोजित रूप से आकर्षक मेले के माध्यम से उपलब्ध कराया जाना है। आयोजित होने वाले मेले में फूड स्टाॅल, मनोरंजन के झूले, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं विभिन्न विभागों से सम्बंधित योजनाओं के स्टाॅलों के साथ-साथ अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। बैठक में जिलाधिकारी ने नगर निगम सहित सभी नगर पंचायतों में 28 अक्टूबर से आयोजित होने वाले दीपावली मेले की सभी तैयारियां समुचित रूप से सुनिश्चित किये जाने के लिए निर्देशित किया है। आयोजित मेला स्थलों पर साफ-सफाई, पानी, प्रकाश, स्वास्थ्य, फायर ब्रिगेड एवं सुरक्षा हेतु पुलिस सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये है। जिलाधिकारी ने मेला स्थल पर कोविड एवं अन्य प्रकार की संक्रामिक बीमारियों से बचाव की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री जगदम्बा सिंह सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। यूपी सेंट्रल से कुमारी मनोज सिंह


Subscriber

173790

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात