गदरपुर। श्रीरामलीला के शुभारम्भ से पूर्व नगर में राम ध्वज की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। बाद में उसे श्रीरामलीला भवन अनाज मंडी में स्थापित किया गया।
मंगलवार को श्रीरामलीला कमेटी अनाज मंडी के अध्यक्ष विजय छाबड़ा के नेतृत्व में मुख्य बाजार स्थित पुरातन श्रीसनातन धर्म मंदिर से ढोल नगाड़ों के साथ राम घ्वज की शोभायात्रा निकाली गयी। जो मुख्य बाजार से होते हुए नवीन श्री सनातन धर्म पहुंची यहां से अनाज मंडी श्रीरामलीला भवन पर समाप्त हुई। यहां पर विधिवत श्रीराम ध्वज को स्थापित किया गया। इस दौरान विजय छाबड़ा बताया कि तीन अक्टूबर को श्रीरामलीला का शुभारम्भ होगा। सात अक्टूबर को श्रीराम की बारात निकाली जायेगी और 15 अक्टूबर को दशहरा धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। इस मौके पर महामंत्री अशोक घीर, कोषाध्यक्ष अरविन्द धवन, हरिचन्द छाबड़ा, विनोद भुसरी, वेदराज बजाज, राजकुमार भुड्डी, सोमनाथ छाबड़ा, कृष्ण लाल सुधा, संजीव झाम, कृष्ण लाल अनेजा, कृष्ण लाल बत्रा लेखराज नागपाल, अजीत कुमार भुसरी, अशोक पोपली, सिद्धार्थ भुसरी, अजय खेड़ा, जरनैल सिंह काली, कृष्ण लाल अनेजा, अशोक छाबड़ा, विजय सुखीजा, इन्द्रजीत डाबर, तिलकराज भुसरी, दीपक बेहड़, सूरज भुसरी, सुभाष खुराना, सतीश घीक, यश मदान, गौरव मदान, संजय, प्रमोद बजाज, आदित्य सुखीजा आदि शामिल थे।
फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया प्रदेश संवाददाता उत्तराखंड शाहनूर अली 151045804