मैड्रिड स्पेन में समुद्र किनारे ऊंची लहरों और तेज हवाओं का कहर, तट पर खड़े चार लोगों की मौत नई दिल्ली छिछोरे के एसिड हुए सड़क दुर्घटना का शिकार, फिल्म में निभाया था Sushant Singh Rajput के जिगरी यार का किरदार नई दिल्ली कोई कह रहा साजिश तो कोई उठा रहा यूपी सरकार पर सवाल, मुख्तार अंसारी की मौत पर नई दिल्ली 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनने के लिए 9-10 फीसदी की दर से विकास की जरूरत,अमिताभ कांत ने कही बड़ी बात नई दिल्‍ली 45 रन बनाते ही ऑरेंज कैप अपने नाम कर लेंगे Virat Kohli, टॉप-5 की लिस्‍ट में हुए जबरदस्‍त बदलाव नई दिल्ली आज नहीं होगी शेयर की खरीद-बिक्री, Good Friday के मौके पर बंद है स्टॉक मार्केट नई दिल्ली Mahindra Thar 5-Door से 15 अगस्त को उठ सकता है पर्दा, पहले से बदल जाएगी ये Off-Road SUV नई दिल्ली राजस्‍थान रॉयल्‍स को लगातार दूसरी जीत का भी नहीं मिला फायदा मुंबई इंटरनेट की वजह से स्टार्स की लाइफ बनी तमाशा, Raveena Tandon ने बताया- लोगों के मन में नहीं है जिज्ञासा
EPaper SignIn
मैड्रिड - स्पेन में समुद्र किनारे ऊंची लहरों और तेज हवाओं का कहर, तट पर खड़े चार लोगों की मौत     नई दिल्ली - छिछोरे के एसिड हुए सड़क दुर्घटना का शिकार, फिल्म में निभाया था Sushant Singh Rajput के जिगरी यार का किरदार     नई दिल्ली - कोई कह रहा साजिश तो कोई उठा रहा यूपी सरकार पर सवाल, मुख्तार अंसारी की मौत पर     नई दिल्ली - 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनने के लिए 9-10 फीसदी की दर से विकास की जरूरत,अमिताभ कांत ने कही बड़ी बात     नई दिल्‍ली - 45 रन बनाते ही ऑरेंज कैप अपने नाम कर लेंगे Virat Kohli, टॉप-5 की लिस्‍ट में हुए जबरदस्‍त बदलाव     नई दिल्ली - आज नहीं होगी शेयर की खरीद-बिक्री, Good Friday के मौके पर बंद है स्टॉक मार्केट     नई दिल्ली - Mahindra Thar 5-Door से 15 अगस्त को उठ सकता है पर्दा, पहले से बदल जाएगी ये Off-Road SUV     नई दिल्ली - राजस्‍थान रॉयल्‍स को लगातार दूसरी जीत का भी नहीं मिला फायदा     मुंबई - इंटरनेट की वजह से स्टार्स की लाइफ बनी तमाशा, Raveena Tandon ने बताया- लोगों के मन में नहीं है जिज्ञासा    

व्यक्ति कभी रिटायर्ड नहीं होता, बल्कि समाज के प्रति उसकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है, नीतीश सिंह
  • 151106957 - RAKESH 0

समारोह में रिटायर्ड राजस्व कर्मियों को अंगवस्त्रम भेंट कर किया गया सम्मान

जौनपुर। 
शाहगंज के उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह ने कहा कि व्यक्ति कभी भी रिटायर्ड नहीं होता, बल्कि एक निश्चित समय से मुक्त होने के बाद समाज के प्रति उसकी जिम्मेदारी अधिक बढ़ जाती है। वह मंगलवार को तहसील परिसर में आयोजित विदाई समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
यह समारोह उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के शाहगंज इकाई द्वारा आयोजित किया गया था।
समारोह में उप जिलाधिकारी ने सेवानिवृत्त लेखपाल प्रेमनाथ उपाध्याय , रामदुलार बिंद, अच्छेलाल यादव, जयनाथ यादव, रामचंद्र मिश्र, रामअवध यादव, चेतनारायन यादव, चैतराम अन्य को स्मृति चिन्ह अंगवस्त्रम और गीता रामायण भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तहसीलदार अभिषेक राय, नायब तहसीलदार अमित सिंह ने कहा कि आज के बदलते दौर में राजस्व कर्मचारियों की जिम्मेदारी अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की याद तब आती है, जब वह हम लोगों के बीच नहीं रहता। जो लेखपाल साथी रिटायर्ड हो रहे हैं उन्होंने अपने समय में कई गंभीर जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है। इसलिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार, पूर्व अध्यक्ष दूधनाथ कनौजिया ने भी अपने संबोधन में लेखपालों के हक और हुकूक की बातों को प्रमुखता से उठाया। कहा कि राजस्व विभाग में लेखपाल सबसे अहम कड़ी माना जाता है। क्योंकि शासन स्तर से लेकर पुलिस प्रशासन और आम जनता के बीच लेखपाल का बहुत ही ज्यादा भरोसा आज भी बना हुआ है। इस भरोसे को पूरी तरह से बनाए रखना हमारे संगठन की अहम जिम्मेदारी है।
इसके पहले संगठन के शाहगंज अध्यक्ष इंजीनियर विकास सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष-अशोक कुशवाहा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष-रणजीत सिंह,
मंत्री-मृत्युंजय कुंवर विक्रम, उपमंत्री- ऋतुराज चौधरी, कोषाध्यक्ष-रमेश बिंद, ऑडिटर- सत्येंद्र यादव व जिला कोषाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने माल्यार्पण कर के मुख्य अतिथि व रिटायर्ड लेखपाल साथियों का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री संदीप श्रीवास्तव, जनार्दन यादव, सुनील दत्त त्रिपाठी, सत्येंद्र यादव, रमेश वर्मा, नीतू सिंह, पूनम गुप्ता समेत अन्य समस्त लेखपाल, राजस्व निरीक्षक व कर्मचारी गण मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता एसडीएम नीतीश कुमार व संचालन जिला उपाध्यक्ष विकास केशरवानी ने किया। कार्यक्रम के अंत में शाहगंज तहसील अध्यक्ष इंजी० विकास सिंह ने उपस्थित जनों के प्रति आभार जताया।

Subscriber

173808

No. of Visitors

FastMail