EPaper SignIn

पूर्व सांसद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन कानपुर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी
  • 151122316 - RISHABH DWIVEDI 0



ब्रेकिंग।।पूर्व सांसद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन कानपुर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। जाजमऊ के खुशबू मैदान पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वह टिकट लेंगी नहीं बल्कि बांटेंगी भी। शाइस्ता ने मंच पर अतीक अहमद के जेल से भेजे गए पत्र को पढ़ा जिसमें अतीक ने आरोप लगाया कि वह अखिलेश यादव की वजह से जेल में हैं। शाइस्ता ने कहा कि यह पत्र उनके पति ने प्रयागराज के लिए भेजा था। कानपुर के लिए भी पत्र आना था लेकिन आ नहीं सका। शाइस्ता ने पुत्र को अकारण फंसाने का भी आरोप लगाया और मंच पर आंसू बहाए। पत्र में अतीक ने ओवैसी को अपना नेता मानते हुए तारीफों के पुल बांधे।


Subscriber

173790

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात