EPaper SignIn
तिरुवनंतपुरम - अगर कांग्रेस कुछ नहीं तो पीएम मोदी डरते क्यों हैं.... दूसरे चरण के चुनाव से पहले खरगे ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा     नई दिल्ली - Umang APP से चंद मिनटों में निकाल पाएंगे PF का पैसा     नई दिल्ली - आज घोषित होंगे एमपी बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजे, MPBSE अध्यक्ष करेंगे घोषणा     नई दिल्‍ली - हम अपनी कमजोरी नहीं, इस कारण हारे, Ruturaj Gaikwad ने शिकस्‍त के लिए ठहराया दोषी     आगरा - ब्रज में लापता ‘जातियों का गुरूर’ कहीं विकास के सुबूत से आस तो कहीं चेहरा पैरोकार     नई दिल्ली - RBI ने महाराष्‍ट्र के इस बैंक पर लगा दीं कई पाबंदियां, खातों से एक रुपया भी नहीं निकाल सकेंगे ग्राहक    

धरियावाद और वल्लभनगर में 30 अक्टूबर को मतदान, 2 नवंबर को नतीजे
  • 151159993 - AMAR KANT 0

Announcement By-Election In Rajasthan: जयपुर। राज्य में दो विधानसभा सीटों पर उप चुनाव की घोषणा हो गई है। केन्द्रीय निर्वाचन आयोग ने आज इनकी तारीखों का एलान किया। आयोग के अनुसार 30 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा और 2 नवंबर को नतीजे आएंगे। इससे पहले एक अक्टूबर को चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। आठ अक्टूबर तक नामांकन भरे जा सकेंगे। 11 अक्टूबर को नामांकन की जांच की जाएगी। 13 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद 30 को वोट डाले जाएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता आज चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दलों से बैठक करेंगे।

दो विधायकों का हुआ था निधन—
पिछले विधानसभा चुनावों में वल्लभनगर में कांग्रेस विधायक गजेन्द्र सिंह शक्तावत और धरियावाद से भाजपा विधायक गौतमलाल चुने गए थे। दोनों विधायकों का निधन हो गया था। ऐसे में यहां अब उपचुनाव होंगे।

उम्मीदवारों को लेकर मशक्कत— दोनों सीटों में से वल्लभनगर में कांग्रेस और भाजपा के लिए उम्मीदवार का चयन करना एक चुनौती है। दोनों दलों में गुटबाजी के चलते पार्टी को उम्मीदवारी को लेकर गहन मशक्कत करनी पड़ेगी क्यों कि भीतरघात का खतरा बना रहेगा और चुनाव जीतना दोनों के लिए अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बन जाएगा। ऐसे में कांग्रेस और भाजपा फूंक फूंक कर कदम उठा रहे है।

परिवार में विवाद से कांग्रेस संकट में — वल्लभनगर सीट पर वल्लभ नगर से जीते कांग्रेस विधायक गजेन्द्र शक्तावत की पत्नी प्रीति शक्तावत टिकट मांग रही है। वहीं गजेन्द्र सिंह के बड़े भाई देवेन्द्र शक्तावत भी टिकट के लिए अपनी दावेदारी जता रहे है। उन्होंने तो एलान भी कर दिया हैं कि यदि कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया तो वे निर्दलीय ही मैदान में उतर जाएंगे। शक्तावत ने पिछले दिनों अपने आरोप भी लगाए कि साल 2020 के पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी को 6 जिला परिषद सदस्य में से 5 पर हार देखनी पड़ी। इसी तरह वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र स्थित 3 पंचायत समितियों वल्लभनगर, कुराबड़, भींडर में से एक पर भी कांग्रेस का प्रधान नहीं बन सका। निकाय चुनाव में भींडर नगरपालिका में गलत टिकट वितरण के चलते पार्टी हारी। यहीं नहीं लोकसभा चुनाव में वल्लभनगर विधानसभा में कांग्रेस 80 हजार वोटों से पीछे रही थी इसलिए कांग्रेस को अपना उम्मीदवार उन्हें बनाना चाहिए।

Subscriber

173828

No. of Visitors

FastMail