EPaper SignIn
तिरुवनंतपुरम - अगर कांग्रेस कुछ नहीं तो पीएम मोदी डरते क्यों हैं.... दूसरे चरण के चुनाव से पहले खरगे ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा     नई दिल्ली - Umang APP से चंद मिनटों में निकाल पाएंगे PF का पैसा     नई दिल्ली - आज घोषित होंगे एमपी बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजे, MPBSE अध्यक्ष करेंगे घोषणा     नई दिल्‍ली - हम अपनी कमजोरी नहीं, इस कारण हारे, Ruturaj Gaikwad ने शिकस्‍त के लिए ठहराया दोषी     आगरा - ब्रज में लापता ‘जातियों का गुरूर’ कहीं विकास के सुबूत से आस तो कहीं चेहरा पैरोकार     नई दिल्ली - RBI ने महाराष्‍ट्र के इस बैंक पर लगा दीं कई पाबंदियां, खातों से एक रुपया भी नहीं निकाल सकेंगे ग्राहक    

दलसिंहसराय में भारत बंद का रहा मिलाजुला असर
  • 151116363 - LALU YADAV 0

बिहार के समस्तीपुर में केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ अपने आंदोलन को मजबूत करने के लिए सोमवार को किसान संगठनों ने भारत बंद किया है। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के नेतृत्व के तहत 40 किसान संगठनों के भारत बंद का समर्थन करते हुए चक्का जाम कर दिया। दलसिंहसराय में महागठबंधन राजद, कांग्रेस और माकपा सभी विपक्षी दलों ने दलसिंहसराय के एनएच 28 सरदारगंज चौक को पूरी तरह जाम कर राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दलसिंहसराय के एनएच 28 जाम के कारण शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप रही । सुबह दस बजे से शुरू हुई चक्का जाम के कारण दलसिंहसराय से समस्तीपुर, विद्यापति नगर, बरौनी जाने वाले राहगीरों का परेशानियों का सामना करना पड़ा । बंद के दौरान मुख्य रूप से राजद के नंदकिशोर महतो, चंदन प्रसाद, जाबिर हुसैन, राज दीपक, महेंद्र कुमार, सुरेंद्र राय, प्रमोद राय, राम उदय राय, संजय महतो, पुंजय कुमार, निरंजन चौरसिया, कामिनी देवी, गीतांजलि, हरिशंकर राय, विष्णु कुमार, सन्नी सम्राट, मो. दाऊद, कांग्रेस के सत्यनारायण सिंह, उदयकेतु चौधरी, फैज अहमद फैज, शंकर साह, मो. असलम, सीपीएम के विधानचंद्र, नीलम देवी, महेंद्र सिंह, रामसेवक राय, रूबी देवी, रामनारायण सिंह, सीपीआईएम के शंभू कुमार चौधरी, राम विलास शर्मा, शंकर राम, मो. उस्मान, अशोक रजक, श्याम पंडित सहित दर्जनों महागठबंधन कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Subscriber

173828

No. of Visitors

FastMail