मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के पाटी थाना क्षेत्र में कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का भारत बंद,पाटी में भी इसका असर देखने को मिला केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठनों ने सोमवार को भारत बंद का ऐलान किया था। इसका असर पाटी नगर में भी देखने को मिला। वही व्यापारियों ने भी इसका सहयोग किया। जाग्रत आदिवासी दलित संगठन के कार्यकर्ता हरसिंग जमरे ने बताया की हमारे संयुक्त किसान मोर्चा जो की दस माह से दिल्ली में धरना प्रदर्शन कर रहे है। वही 650 किसानों से ज्यादा शाहिद हो गए। लेकिन 2014 में जो सरकार आई थी। सरकार ने घोषणा पत्र में लिखा था कि 24 फसलों का हम धाम देंगे। बेरोजगार होंन को हम भाव देगे। 2 करोड़ नोकरी हम हर वर्ष देगे। महंगाई दूर करेंगे। लेकिन आज की स्थिति में दो करोड़ लोगों को नोकरी के बजाए बेरोजगार महाराष्ट्र- गुजरात जाने की स्थिति में आ गए ओर बहुत सारे युवा डिग्री लेकर बैठे हैं वही बहुत से युवाओं ने आत्महत्या कर ली है। जो शिक्षा की नीति है जो 3 किलोमीटर की दूरी पर स्कूल होना था। लेकिन आज जो शिक्षा को निजीकरण किया जा रहा है। आज जहाँ 15 किलोमीटर पर स्कूल रहेगी। एक जिले में रहेगी एक संकुल में रहेगी। एक ब्लॉक में रहेगी। जो ग्रामीण क्षेत्र में 5760 स्कूल बन्द हो रही है। वही 3 कृषि कानूनों के बिल को रद्द किया जाए। देखे लकी गोले की रिपोर्ट 151159300