नई दिल्ली PM मोदी और राहुल गांधी के चुनावी भाषणों पर बीजेपी और कांग्रेस को मिला नोटिस, चुनाव आयोग ने मांगा जवाब नई दिल्‍ली दिल्‍ली कैपिटल्‍स के तेज गेंदबाज को लगी जोरदार फटकार, गुजरात के खिलाफ ऐसा करना पड़ गया भारी नई दिल्ली Aamir Khan की फिल्म Sitaare Zameen Par को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब शुरू हो सकती है शूटिंग नई दिल्ली अरुणाचल में भारी बारिश के बाद भूस्खलन में बहा हाईवे, चीन की सीमा से जुड़े इलाकों से कटा संपर्क नई दिल्ली गांधीनगर में क्या फिर कमल खिलाएंगे बीजेपी के चाणक्य नई दिल्ली Royal Enfield और JAWA की मुश्किलें बढ़ाने आ रही ऑस्ट्रियन कंपनी, एक साथ लॉन्च होंगी 4 नई बाइक्स दिल्ली World Malaria Day कोविड काल के बाद दुनिया में बढ़ा मलेरिया, 95% केस अफ्रीकी देशों में, क्लाइमेट चेंज जबलपुर प्रोफेसर ने प्रत्याशी के समर्थन में किया पोस्ट तो हो गया निलंबन, एमपी में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला नई दिल्‍ली Rishabh Pant के शॉट से चोटिल हुआ BCCI का कैमरामैन, DC के कप्‍तान ने स्‍पेशल मैसेज देकर मांगी माफी
EPaper SignIn
नई दिल्ली - PM मोदी और राहुल गांधी के चुनावी भाषणों पर बीजेपी और कांग्रेस को मिला नोटिस, चुनाव आयोग ने मांगा जवाब     नई दिल्‍ली - दिल्‍ली कैपिटल्‍स के तेज गेंदबाज को लगी जोरदार फटकार, गुजरात के खिलाफ ऐसा करना पड़ गया भारी     नई दिल्ली - Aamir Khan की फिल्म Sitaare Zameen Par को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब शुरू हो सकती है शूटिंग     नई दिल्ली - अरुणाचल में भारी बारिश के बाद भूस्खलन में बहा हाईवे, चीन की सीमा से जुड़े इलाकों से कटा संपर्क     नई दिल्ली - गांधीनगर में क्या फिर कमल खिलाएंगे बीजेपी के चाणक्य     नई दिल्ली - Royal Enfield और JAWA की मुश्किलें बढ़ाने आ रही ऑस्ट्रियन कंपनी, एक साथ लॉन्च होंगी 4 नई बाइक्स     दिल्ली - World Malaria Day कोविड काल के बाद दुनिया में बढ़ा मलेरिया, 95% केस अफ्रीकी देशों में, क्लाइमेट चेंज     जबलपुर - प्रोफेसर ने प्रत्याशी के समर्थन में किया पोस्ट तो हो गया निलंबन, एमपी में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला     नई दिल्‍ली - Rishabh Pant के शॉट से चोटिल हुआ BCCI का कैमरामैन, DC के कप्‍तान ने स्‍पेशल मैसेज देकर मांगी माफी    

गुजरात विद्यापीठ जहां छात्र-छात्राओं से लेकर कुलनायक तक पहनते हैं खुद के बनाए 'खद्दर'
  • 151159993 - AMAR KANT 0

अहमदाबाद. आधुनिकता की चकाचौंध के बीच देश में संभवत: गुजरात विद्यापीठ ही एक ऐसा इकलौता विश्वविद्यालय है, जहां आज भी कुलनायक से लेकर क्लर्क और विद्यार्थी तक खादी वस्त्र पहनते हैं। यहां उनके दिन की शुरुआत कमरों व होस्टल की सफाई से और खादी (खद्दर) बनाने के लिए सूत की कताई से होती है। यहां युवाओं को कंप्यूटर से लेकर प्रबंधन और भाषा से लेकर आत्मनिर्भर होने की शिक्षा दी जा रही है।
100 साल पहले 18 अक्टूबर 1920 को खुद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने गुजरात विद्यापीठ की नींव रखी थी। तब से लेकर अब तक यह विद्यापीठ गांधी विचारों को दुनिया में प्रसारित कर रही है।

इमारत की छतों पर उगाते हैं सब्जियां
यहां पढऩे वाले विद्यार्थी हर दिन अपने होस्टल के कमरों व परिसर की खुद सफाई करते हैं। खुद जो खादी वस्त्र पहनते हैं उस वस्त्र को तैयार करने के लिए चरखे पर सूत की कताई कर उसे तैयार करते हैं। पढऩे वाले प्रत्येक युवा को चरखा चलाना भी सिखाया जाता है। यहां विद्यार्थियों को प्राकृतिक खेती, पशुपालन, समाज सेवा के भी गुर सिखाए जाते हैं। शाकाहार भोजन ही खिलाया जाता है। यहां खाने के लिए किस प्रकार सब्जियां उगा सकते हैं, कैसे प्राकृतिक खाद तैयार कर बेहतर अनाज प्राप्त कर सकते हैं उसका भी प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके लिए परिसर में ही क्यारियां बनाई गई हैं। इमारत की छतों पर भी सब्जियां उगाई जाती हैं।

चरखा चलाते हुए रखते हैं अपनी मांगें
सत्य और अंहिसा व सादगी के गुर सिखाए जाते हैं। विद्यार्थियों को यदि कोई समस्या होती है तो वे चरखे पर सूत की कताई करते हुए अहिंसक तरीके से अपनी मांग रखते हैं।

यहां आकर सादगी के रंग में रंग जाते हैं विदेशी छात्र
गुजरात विद्यापीठ का वातावरण ही कुछ ऐसा है कि यहां शिक्षा लेने आने वाले विदेशी भी यहां आकर सादगी के रंग में रंग जाते हैं। विद्यापीठ गांधी विचारों की शिक्षा के सबसे बड़े केन्द्रों में से एक है। यहां अमरीका, ऑस्ट्रेलिया, जापान सहित कई देशों के युवा व लोग गांधी विचारों की शिक्षा लेने आते हैं।

Subscriber

173828

No. of Visitors

FastMail