कासगंज जनपद में विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तार करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस ने 27 वारंटी गिरफ्तार किए हैं।
शनिवार की रात्रि को जनपद के सभी थानों में न्यायालय द्वारा जारी वारंटो में नामजद अभियुक्तों (वारंटियों) की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान थाना कासगंज पुलिस ने 2, थाना सोरों पुलिस ने 4, थाना ढोलना पुलिस ने 3, थाना सहावर पुलिस ने 2, थाना अमांपुर पुलिस ने 5, थाना सुन्नगढ़ी पुलिस ने 4, थाना पटियाली पुलिस ने 5, थाना गंजडुण्डवारा पुलिस ने 2 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध संबन्धित थानों पर नियमानुसार कार्यवाही कराकर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजने की कार्यवाही की गई है। कासगंज संवाददाता संजय सिंह 151110069,