विवाहिता को पहले ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए प्रताड़ित किया। उसके बाद देवर और नंदाई ने उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया है। नगर निवासी एक महिला के अनुसार उसकी शादी सात साल पहले ढकिया गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इसके बाद उसका पति गांव की एक दूसरी महिला को लेकर भाग गया। इस दौरान उसके देवर निसार ने उसके कमरे में आकर बलात्कार किया। उसने इसकी शिकायत सास से की तो उन्होंने नंदाेई को उसकी निगरानी के लिए घर में रख लिया। आरोप है कि नंदोई ने भी बं