EPaper SignIn

ग्राम पंचायत पनोह के भटानी गांव में हुआ फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन
  • 151159817 - ABHISHEK VERMA 0



हिमाचल प्रदेश जिला हमीरपुर थाना क्षेत्र सुजानपुर


सुजानपुर विस क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पनोह के गांव भटानी में नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर द्वारा गत दिवस को फिट इंडिया फ्रीडम रन अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवक वनीत और ममता ने किया। इस आयोजन में युवाओं ने काफी उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजन की शुरुआत में युवाओं ने मैदान में दौड़ लगाई। वनीत ने बताया कि फिट इंडिया फ्रीडम रन अभियान के तहत युवाओं को फिटनेस की ओर ध्यान देने के लिए और जन जन तक फिटनेस का संदेश पहुंचाने के लिए नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर द्वारा प्रेरित किया जा रहा है, ताकि हर नागरिक हर रोज अपने लिए कुछ समय निकाले और फिट इंडिया का निर्माण में अपना योगदान कर सकें। स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले समस्त युवा वर्ग का धन्यवाद भी किया। वहीं, स्थानीय क्षेत्रवासियों एवं युवा वर्ग में नेहरू युवा केंद्र की इस पहल का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया है।

Id 151159817 थाना क्षेत्र सुजानपुर से अभिषेक वर्मा की रिपोर्ट


Subscriber

173793

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात