हिमाचल प्रदेश, जिला सोलन: नालागढ़ - मित्तियां-कवारनी बस सेवा बहाल होने पर लोगों ने परिवहन विभाग का आभार जताया है। पहले मित्तियां-कवारनी मार्ग पर निगम के दो रूट चल रहे थे। एक दोपहर को और दूसरा शाम के समय। कोविड के चलते पिछले डेढ़ साल से दोनों रूट बंद हो गए थे।
कोविड नियमों में ढील मिलने लगी तो सायं चलने वाली बस सेवा तो बहाल हो गई थी। लेकिन दोपहर की सेवा निगम ने शुरू नहीं की थी। ग्रामीण काफी समय से इस सेवा को फिर से चालू करने की मांग कर रहे थे। इस बस सेवा के फिर से शुरू होने से करीब छह पंचायतों के लोगों को सीधे तौर पर लाभ होगा।
रत्न चंद की रिपोर्ट
ID 151049876
Date- 26/09/2021