EPaper SignIn
तिरुवनंतपुरम - अगर कांग्रेस कुछ नहीं तो पीएम मोदी डरते क्यों हैं.... दूसरे चरण के चुनाव से पहले खरगे ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा     नई दिल्ली - Umang APP से चंद मिनटों में निकाल पाएंगे PF का पैसा     नई दिल्ली - आज घोषित होंगे एमपी बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजे, MPBSE अध्यक्ष करेंगे घोषणा     नई दिल्‍ली - हम अपनी कमजोरी नहीं, इस कारण हारे, Ruturaj Gaikwad ने शिकस्‍त के लिए ठहराया दोषी     आगरा - ब्रज में लापता ‘जातियों का गुरूर’ कहीं विकास के सुबूत से आस तो कहीं चेहरा पैरोकार     नई दिल्ली - RBI ने महाराष्‍ट्र के इस बैंक पर लगा दीं कई पाबंदियां, खातों से एक रुपया भी नहीं निकाल सकेंगे ग्राहक    

तोपखाना में दो पक्षों में विवाद के बाद तनाव, तीन थानों की पुलिस पहुंची
  • 151050061 - INDAR PARMAR 0

उज्जैन  तोपखाना के समीप नागौरी जमात खाना में शनिवार को एक ही समाज दो पक्षों में विवाद हो गया। इससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। पुराने विवाद तथा वीडियो वायरल करने की बात को लेकर विवाद हुआ था। तनाव की जानकारी मिलने के बाद तीन थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा था। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मारपीट के केस दर्ज किए है।

टीआइ मुनेंद्र गौतम ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब दो बजे तोपखाना के समीप स्थित नागौरी मोहल्ला जमातखाना में फिरोज पुत्र उम्र 28 वर्ष निवासी बेगमबाग पक्की कालोनी को पुराने विवाद तथा बाइक चोरी का वीडियो वायरल करने की बात को लेकर अमजद, सोहले उर्फ बिरजू, वसीम, शानू ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने फिरोज की शिकायत पर चारों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसी प्रकार पुलिस ने अमजद की शिकायत पर फिरोज व आमिर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

भारी पुलिस बल पहुंचा

दो पक्षों में विवाद के बाद क्षेत्र में भगदड़ की स्थिति बन गई। तनाव की जानकारी मिलने के बाद महाकाल, खाराकुआं व कोतवाली थाने की पुलिस व टीआइ तथा सीएसपी पल्लवी शुक्ला मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने मामले को शांत करवाया और दोनों पक्षों को लेकर थाने पहुंची थी। जहां उनकी शिकायतों के बाद केस दर्ज किए गए हैं।

मोक्ष की प्राप्ति के लिए धन का नहीं धर्म का संचय करें

उज्जैन। मोक्ष की प्राप्ति के लिए मनुष्य को धन का नहीं धर्म का संचय करना चाहिए। धन का संचय जरूरत के मान से होना चाहिए। अधिक धन व्यक्ति को धर्म मार्ग से दूर कर देता है। यह अमृत वचन अयोध्या से आए भागवताचार्य पं.ओमप्रकाश पांडे ने उज्जैन कृषि उपज मंडी परिसर स्थित श्री गणेश मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कहे। कथा के तीसरे दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। जैसे ही बालगोपाल को कथा पंडाल में लाया गया,भक्त खुशी से झूमने लगे।

Subscriber

173828

No. of Visitors

FastMail