फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया प्रदेश प्रतिनिधि राजस्थान जयलाल नागर 151113047
बंगाल का राज्यपाल बनने के बाद से ही धनखड़ और ममता सरकार के बीच बेहद तल्ख रिश्ते हैं। ममता ने राज्यपाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें भ्रष्ट व्यक्ति तक बता दिया था और कहा कि उनका नाम हवाला जैन केस में था। उन्होंने केंद्र से धनखड़ को हटाने की मांग भी दोहराई। ममता ने राज्यपाल की हाल की उत्तर बंगाल यात्रा के उद्देश्य पर सवाल उठाया और आरोप लगाया कि राज्य के उत्तरी हिस्से को विभाजित करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। राज्य सचिवालय में संवाददाताओं से ममता ने कहा, ‘‘वह (राज्यपाल) एक भ्रष्ट आदमी हैं। उनका नाम 1996 के हवाला जैन मामले के आरोप पत्र में था। केंद्र सरकार ने राज्यपाल को इस तरह से बने रहने की अनुमति क्यों दी है?” ममता ने यह भी आरोप लगाया कि चार्जशीट से नाम हटाने के लिए पहले कोर्ट को भी मैनेज किया गया। इसके बाद फिर कोर्ट केस हुआ। इसका अब तक फैसला नहीं हुआ है। वहीं, दूसरी ओर राज्यपाल ने भी संवाददाता सम्मेलन करके तुरंत पलटवार किया और कहा कि मुख्यमंत्री का आरोप दुर्भाग्यपूर्ण व सत्यता से परे है।