EPaper SignIn

भाजपा में फिर उठने लगे असंतोषों के सुर,सीएम धामी-कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के बीच वार्ता!
  • 151045804 - SHAHANOOR ALI 0



कांग्रेस और भाजपा में नेताओं की नाराजगी, दलबदल की चर्चाओं के बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी और काबीना मंत्री यशपाल आर्य की अप्रत्याशित मुलाकात ने सियासी माहौल को कुछ देर के लिए गरमा दिया। शनिवार सुबह सुबह आर्य के यमुना कालोनी स्थित सरकारी आवास पहुंचे सीएम ने करीब एक घंटे तक बंद गुफ्तगू की। सुबह सवेरे ही सीएम के आर्य के घर पहुंचने की खबर से कई अटकलों को पंख लग गए।

काफी देर तक सियासी गलियारों में धामी-आर्य की मुलाकात हॉट न्यूज की तरह घूमती रही। हालांकि जिस तेजी से मुलाकात की वजह से सियासी पारा चढ़ा, उतनी ही तेजी से गिर भी गया। दोनों नेताओं ने इस सामान्य शिष्टाचार भेंट बताया। आज सुबह सीएम की फ्लीट को यमुना कालोनी का रुख करते देख सियासी गलियारों में सभी के कान खड़े गए।
अक्सर मंत्री ही सीएम के आवास पर मुलाकात के लिए आते हैं। सीएम का खुद यमुना कालोनी पहुंचना किसी बड़े घटनाक्रम की ओर इशारा कर रहा था। यमुना कालोनी में सीएम की गाडृी सीधा काबीना मंत्री आर्य के आवास के भीतर जाकर ही रुकी। आर्य भी सीएम को आया देख चौंके हुए थे। कुछ ही देर में मीडिया कर्मी भी वहां पहुंच गए।

सूत्रों के अनुसार सियासी हल्कों में आर्य की नाराजगी की खबरें कई दिनों से तैर रही हैं। वर्ष 2016-17 में कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं में आर्य ह ऐसे नेता थे जिनके जाने पर तत्कालीन सीएम हरीश रावत को झटका लगा था। रावत ने स्वीकार किया था कि आर्य के जाने से कांग्रेस को नुकसान हुआ है। सूत्रों के अनुसार दोनों नेताओं ने नाश्ते की टेबल बैठकर कई बिंदुओं पर चर्चा भी की।

यह हमारा परिवार है। मैं भी सीएम साहब से मिलने जाता रहता हूं। आज सीएम साहब भी आए, इसकी मुझे खुशी है। रही बात नाराजगी की तो ऐसा कुछ भी नहीं है। मैं पार्टी का समर्पित सिपाही हूं। पार्टी जो आदेश देती है, वहीं कार्य पूरे समर्पण के साथ काम करता हूं।
यशपाल आर्य, काबीना मंत्री
मीडिया से बातचीत में सीएम धामी ने भी आर्य की खुले दिल से तारीफ की। कहा कि बाजपुर के 20 गांवों में लंबे समय से जारी भूमि विवाद उन्हीं की वजह से हल हो पाया। उन लोगों को मालिकाना हक मिलने जा रहा है। आर्य की नाराजगी की बात से सीएम ने भी इंकार किया। मीडिया को घर के बार इंतजार करते हुए देख सीएम तपाक से बोले, भाई ऐसा कुछ भी नहीं है। कोई गिलेशिकवे जैसी बात नहीं है। मैं जब छात्रराजनीति में था, तब से आदरणीय आर्य जी को देखता आ रहा हूं। जिस विधानसभा से मैं विधायक हू, आर्य जी वहां 30 साल पहले से विधायक थे।

फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया प्रदेश संवाददाता उत्तराखंड शाहनूर अली 151045804


Subscriber

173822

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्‍ली - KL Rahul ने बताया थाला ने लखनऊ के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं     नई दिल्ली - Tesla के सीईओ Elon Musk का भारत दौरा टला, सामने आई वजह; पीएम मोदी से मुलाकात का था प्लान     नई दिल्‍ली - KL Rahul और Ruturaj Gaikwad को बीसीसीआई ने दी कड़ी सजा, मैच में दोनों कप्‍तानों से हुई गलती     नई दिल्ली - थिएटर से उतरते ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंट्री मारेगी सिविल वॉर     बगदाद - ईरान के बाद अब इराक पर मिसाइल अटैक, दो सैन्य अड्डे तबाह     नई दिल्ली - CSK के खिलाफ जमकर चला केएल राहुल का बल्ला, तो पत्नी Athiya Shetty ने सरेआम लुटा दिया प्यार