भोपाल. भोपाल गैस त्रासदी की जनक यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के पीछे विषैले कचरे के जहां ढेर लगे थे वहां बरसात का पानी जमा हो गया। इसमें लोगों ने यहां सिघाड़ों की खेती शुरू कर दी। इस फसल के जरिए हानिकारक तत्व लोगों तक पहुंच स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रहे हैं। मामले में शिकायत के बाद कार्रवाई तो हुई लेकिन यह नाममात्र रही।
यूका के पीछे यह हालात नजर आए। यहां शुक्रवार को प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम ने कार्रवाई की है। यूका के जहरीले कचरे के कारण यहां का पानी दूषित है। खेती के कारण स्वास्थ्य को गंभीर खतरा की आशंका के चलते गैस पीडि़त संगठनों के जरिए प्रशासन को शिकायत की गई थी
जिसके बाद यहां से फसल को नष्ट किया गया। संगठन प्रतिनिधियों के मुताबिक यहां पर उगे सिंघाड़ों में दूषित तत्व हा सकते हैं। जो इन सिंघाड़ों के साथ आम लोगों तक पहुंच उनके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं। गैस पीडि़त संगठन प्रतिनिधि रचना ढींगरा ने बताया कि यह करीब तीन एकड़ का क्षेत्र है। यहां पर यह फसल उगाई जा रही थी।