EPaper SignIn

भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व मे पंडित दीनदयाल जी की 105वी जयंती मनाई गई
  • 151160001 - KISHAN JOSHI 0



भाजपा कनासिया मंडल अध्यक्ष फुलसिह गुर्जर के नेतृत्व मे मंडल क्षेत्र के प्रत्येक बूथ केंद्रों पर पंडित दीनदयाल जी की 105वी जयंती मनाई गई

तराना :- पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पूरे देश में आज उनकी 105वीं जयंती मनाई जा रही है। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर तमाम दिग्गजों ने उन्हें नमन किया भाजपा राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा जिला अध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुंडला के मार्गदर्शन मैं भारतीय जनता पार्टी कनासिया मंडल अध्यक्ष फूलसिंह गुर्जर के नेतृत्व में मां कनकेश्वरी धाम ग्राम करेडी में भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवसिंह गुर्जर सौदानसिंह गुर्जर नटवरसिह गुर्जर आदि कई वरिष्ठजनो की उपस्थिति में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई तत्पश्चात मंडल अध्यक्ष फुलसिह गुर्जर ने संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल जी का जन्म आज ही के दिन यानी 25 सितंबर 1916 को यूपी के मथुरा में जन्म हुआ था पंडित जी के एकात्म मानववाद व अंत्योदय के मंत्र सदैव हमें जनकल्याण व राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे पंडित जी ने भाजपा कि नींव जनसंघ के तौर पर रखी पंडित दीनदयाल जी राजनेता होने के साथ-साथ एक पत्रकार और लेखक भी थे जिन्होंने राष्ट्र निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया 

इसी तरह भाजपा कनासिया मंडल क्षेत्र के प्रत्येक बूथ केंद्रों ग्राम सुवागांव मे मंडल उपाध्यक्ष भंवरसिंह गुर्जर वरिष्ठ नेता करणसिंह गुर्जर ग्राम पंचायत खरखडी के ग्राम मेरखेडी मे सरपंच विक्रमसिह गुर्जर ग्राम दुबली मे राजेश परमार बहादुरसिंह आंजना ग्राम बरण्डवा मे मंडल महामंत्री नंदकिशोर सोलंकी कार्यालय मंत्री विनोद पटेल ग्राम पंचायत लिंबोदा मे जितेन्द्रसिह सरपंच द्वारा ग्राम बरखेडा मे जगदिश जाट ग्राम डोबडा गुर्जर मे अंत्योदय समिति संयोजक राजेश गलगच वीरम गुर्जर ग्राम गुराडिया गुर्जर मै विनोद गुर्जर सरपंच द्वारा ग्राम बोरखेड़ी मे अंतोदय समिति संयोजक माखनसिंह गुर्जर ग्राम करंज मे मंडल उपाध्यक्ष राजेश जोशी ग्राम पंचायत खंबुखेड़ी मे सरपंच संघ जिला अध्यक्ष डॉ तेजसिंह दांगी आदि ने पं.दिनदयाल उपाध्यायजी की 105वी जयंती मनाई जानकारी भाजपा मंडल मिडीया प्रभारी शिवनारायण गुर्जर ने दी

 

 

 


Subscriber

173733

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात