EPaper SignIn

दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, तटवर्ती इलाकों में बढ़ी चिंता
  • 151115387 - KRISHNA KUMAR TRIPATHI 0



पहाड़ों पर हो रही बरसात के कारण गंगा के जलस्तर में एक बार फिर से बढ़ोतरी होने लगी है। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्लूसी) के अनुसार वाराणसी में गंगा का जलस्तर दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ता जा रहा है। इससे जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश से वाराणसी में गंगा के जलस्तर में बढ़ाव तेज हो गया है। सीडब्लूसी के मुताबिक, गंगा सुबह 11 बजे 66.38 मीटर पर बह रही थी। जबकि चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर है।  बीते तीन दिन से जलस्तर में ठहरामव बना हुआ था। अभी भी बनारस में कई घाटों का आपसी संपर्क टूटा हुआ है। बाढ़ की दुश्वारियां झेलने के बाद फिर से बनारस में जलस्तर बढ़ने का खतरा मंडराने लगा है। तटवर्ती इलाकों में रहने वाले एक बार फिर चिंतित हैं। वहीं जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।सभी बाढ़ चौकियों के साथ ही साथ एनडीआरएफ, पीएसी और जल पुलिस के जवान अलर्ट मोड में हैं। सीडब्ल्यूसी की मानें तो आने वाले 24 घंटों में बनारस में भी गंगा के जलस्तर में और बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। बता दें कि  एक माह पूर्व पहाड़ों पर हुई बारिश की वजह से गंगा में बाढ़ आ गई थी।

 


Subscriber

173790

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात