EPaper SignIn
तिरुवनंतपुरम - अगर कांग्रेस कुछ नहीं तो पीएम मोदी डरते क्यों हैं.... दूसरे चरण के चुनाव से पहले खरगे ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा     नई दिल्ली - Umang APP से चंद मिनटों में निकाल पाएंगे PF का पैसा     नई दिल्ली - आज घोषित होंगे एमपी बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजे, MPBSE अध्यक्ष करेंगे घोषणा     नई दिल्‍ली - हम अपनी कमजोरी नहीं, इस कारण हारे, Ruturaj Gaikwad ने शिकस्‍त के लिए ठहराया दोषी     आगरा - ब्रज में लापता ‘जातियों का गुरूर’ कहीं विकास के सुबूत से आस तो कहीं चेहरा पैरोकार     नई दिल्ली - RBI ने महाराष्‍ट्र के इस बैंक पर लगा दीं कई पाबंदियां, खातों से एक रुपया भी नहीं निकाल सकेंगे ग्राहक    

UP विधानसभा चुनाव 2022 : अमृता पाण्डेय ने कैंट विधानसभा सीट के लिये कांग्रेस पार्टी से पेश की दावेदारी
  • 151115387 - KRISHNA KUMAR TRIPATHI 0

प्रदेश भर में विधानसभा चुनाव की तैयारियां विभिन्‍न दलों की ओर से लगातार जारी है। इसी क्रम में पूर्वांचल में पार्टियों की ओर से चुनावी मुहिम की तैयारियों को अमलीजामा पहनाने के लिए शीर्ष स्‍तर से तैयारियों के साथ ही प्रत्‍याशी के चयन को लेकर भी मंथन का दौर चल रहा है। माना जा रहा है कि साल के अंत तक सभी पार्टियों से काफी हद तक चुनाव लड़ने वाले चेहरे स्‍पष्‍ट हो जाएंगे। इसी कड़ी में पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में विपक्षी दलों की ओर से ताल ठोंकने और अपनी मजबूत दावेदारी पेश करने की तैयारी की जा रही है। कांग्रेस की ओर से जिले में चुनावी तैयारी के क्रम में दावेदारों ने प्रचार भी शुरू कर दिया है। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के क्रम में शनिवार को महानगर कांग्रेस कार्यालय में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तरप्रदेश के सहप्रभारी राजेश तिवारी एवं वाराणसी महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे की उपस्थिति में कैंट विधानसभा के लिये अमृता पाण्डेय ने समर्थकों के साथ अपनी उम्मीदवारी पेश की। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ ही युवाओं व महिलाओं की भारी संख्या में उपस्थिति रही। पार्टी की ओर से अब एक - एक कर चुनाव लड़ने वाले चेहरे सामने आते जा रहे हैं। बताते चलें कि अमृता पाण्डेय भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री महेन्द्रनाथ पाण्डेय की बहू हैं और उनको प्रियंका गांधी ने स्वयं वाराणसी आकर पार्टी में शामिल किया था और उत्तरप्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव बनाया था। इस अवसर पर कांग्रेस की ओर से विपिन कुमार मिश्रा, विकास त्रिपाठी, शारदा प्रसाद पांडे, शेष धर त्रिपाठी, राम गति सिंह, अजय जयसवाल, अरुण सोनी, पुनीत मिश्रा, वैभव त्रिपाठी, विशाल सिंह, मंगेश राय, आकाश, एसपी पांडे, ऋषि पांडे, शक्ति तिवारी, राघवेंद्र तिवारी, राजू, पवन व अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 

Subscriber

173828

No. of Visitors

FastMail