EPaper SignIn

जबलपुर, दमोह सहित अनेक जिलों में कांग्रेस कर रही धरना प्रदर्शन
  • 151050061 - INDAR PARMAR 0



विभिन्‍न मांगों को लेकर प्रदेश के अलग-अलग स्‍थानों में कांग्रेस धरना प्रदर्शन कर रही है।

डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस और खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों के विरोध में शनिवार को पूरे प्रदेश के साथ जबलपुर, दमोह जिले में भी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन चल रहा है। जबलपुर में विधायक विनय सक्‍सेना और दमोह में कांग्रेस विधायक अजय टंडन के साथ जिलेभर से आए कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद है।

दमोह में आयोजित धरना में कांग्रेस विधायक अजय टंडन ने भाजपा की केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि आज आम आदमी महंगाई से काफी परेशान है। मजदूर वर्ग का घर चलाना मुश्किल हो रहा है, लेकिन भाजपा सरकार को इस भर्ती बढ़ती हुई महंगाई से कोई लेना देना नहीं है। आज रसोई गैस सिलेंडर 1000 के पार पहुंचने वाला है, वही पेट्रोल की कीमत 111 और डीजल की कीमत 100 से ऊपर है। आज खाद्य तेल यदि बात की जाए तो उसके दाम भी आसमान छू रहे हैं। सरकार को आम आदमी की परवाह करनी चाहिए, लेकिन भाजपा सरकार आम आदमी को भुला रही है।

दमोह कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनु मिश्रा ने कहा कि अब आम आदमी को जागरूक होना पड़ेगा और बढ़ती मंहगाई का विरोध करना पड़ेगा क्योंकि आज आम आदमी महंगाई से काफी त्रप्त हो गया है उसका जीना भी मुश्किल हो रहा है। इस मौके पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष यशपाल ठाकुर, किसान कांग्रेस अध्यक्ष नितिन मिश्रा के साथ कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रताप सिंह, राजा राय के साथ अन्य कांग्रेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी है। जबलपुर में आयोजित धरना में बड़ी संख्‍या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

 


Subscriber

173822

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्‍ली - KL Rahul ने बताया थाला ने लखनऊ के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं     नई दिल्ली - Tesla के सीईओ Elon Musk का भारत दौरा टला, सामने आई वजह; पीएम मोदी से मुलाकात का था प्लान     नई दिल्‍ली - KL Rahul और Ruturaj Gaikwad को बीसीसीआई ने दी कड़ी सजा, मैच में दोनों कप्‍तानों से हुई गलती     नई दिल्ली - थिएटर से उतरते ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंट्री मारेगी सिविल वॉर     बगदाद - ईरान के बाद अब इराक पर मिसाइल अटैक, दो सैन्य अड्डे तबाह     नई दिल्ली - CSK के खिलाफ जमकर चला केएल राहुल का बल्ला, तो पत्नी Athiya Shetty ने सरेआम लुटा दिया प्यार